फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Elderly man crushed to death after truck overturns upon hitting a mound of earth; son injured; three-hour traffic jam.

Varanasi News: मिट्टी के ढूहे से टकराकर पलटे ट्रक से दबकर बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल, तीन घंटे जाम

Tue, 30 Jun 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Elderly man crushed to death after truck overturns upon hitting a mound of earth; son injured; three-hour traffic jam.
पुलिस और प्रशासन के आश्वासन पर माने, मकान के निर्माण के लिए सड़क पर रखी गई थी मिट्टी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिवपुर। थाना क्षेत्र के सुद्धिपुर बाईपास पर सोमवार सुबह सड़क किनारे मिट्टी के ढूहे पर चढ़कर आम लदा ट्रक पलटने से छेदी लाल प्रजापति (65) की मौत हो गई। वहीं, बेटा काशी (35) घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बाबतपुर-शिवपुर फोरलेन मार्ग को 3 घंटे तक चक्काजाम रखा। पुलिस ने किसी तरह जाम को समाप्त कराया और शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बसकड़ा हटिया निवासी छेदी लाल प्रजापति उर्फ घुरे लाल दुकानों पर मिट्टी का पुरवा बेचते थे। रोज की तरह सुबह चार बजे बेटे काशी के साथ पुरवा लेकर दुकानदारों को देने जा रहे थे। सुद्धिपुर बाईपास पर सुबह 7.30 बजे पहुंचे थे कि सड़क पर गिरे मिट्टी के ढूहे पर पीछे से आया अनियंत्रित ट्रक चढ़ा और पलट गया। छेदी लाल की ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा काशी घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने गिलट बाजार से बाबतपुर मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। इससे यातायात ठप हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ के मुआवजे की मांग की। तनाव की स्थिति को देख एसडीएम नितिन सिंह और एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय सहित थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। दोनों अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। नौ बजे लगभग तीन घंटे से लगे जाम को समाप्त कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण सुद्धिपुर चौराहे के पास सड़क पर फैली मिट्टी थी। वीर नगर कॉलोनी निवासी अजीत सिंह के मकान निर्माण के लिए यह मिट्टी मुख्य सड़क पर गिराई गई थी। तेज रफ्तार डीसीएम सड़क पर फैली मिट्टी पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद डीसीएम पलट गई, जिसकी चपेट में पिता-पुत्र आ गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है। सड़क पर मिट्टी फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

परिवार पर टूटा दूसरा पहाड़
मृतक छेदी लाल प्रजापति के परिवार पर तीन महीने में दूसरा बड़ा संकट है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छेदी लाल के दो बेटे थे। बड़े बेटे बनारसी (45) की तीन महीने पहले ही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बनारसी के चार छोटे बच्चे हैं। अब इस हादसे में पिता छेदी लाल की भी मौत हो गई है। दूसरा बेटा काशी गंभीर रूप से घायल है। 10 लोगों के परिवार का भरण-पोषण अब कैसे होगा, इसे लेकर पत्नी दुर्गावती और दोनों बहुओं रामवती व आरती समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम नितिन सिंह और एसीपी अपूर्व पांडेय ने परिजनों को आश्वस्त किया कि न्याय और सरकारी मुआवजे को दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

बेटे काशी की तहरीर पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। - अपूर्व पांडेय, एसीपी कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article