फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eighth Muharram: Nazrana presented to the tune of shehnai in the procession mention of the martyrdom of Karbla

आठवीं मुहर्रम: जुलूस में शहनाई की धुन पर आंसुओं का पेश किया नजराना, शोहदाए कर्बला का जिक्र

Fri, 28 Jul 2023 10:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 28 Jul 2023 10:52 AM IST
सार

शिया समुदाय ने हजरत अब्बास का गम मनाया। अब्बास इमाम हुसैन के छोटे भाई और उनके सेनापति भी थे। चाहमाहमा स्थित ख्वाजा नब्बू साहब के इमामबाड़े से तुर्बत व अलम का जुलूस उठा। संयोजक सैयद मुनाज़िर हुसैन ''मंजू'' के ज़ेरे इंतजाम में मजलिस हुई। अब्बास मूर्तज़ा शम्सी ने खिताब किया।

विज्ञापन
Eighth Muharram: Nazrana presented to the tune of shehnai in the procession mention of the martyrdom of Karbla
8वी मुहर्रम पर निकला ताबूत का जुलुस दालमंडी मे ज़ेयारत करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठवीं मुहर्रम यानी गुरुवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में जुलूस उठाए गए। अजादारों ने नौहा मातम कर या हुसैन व या अब्बास की सदाएं बुलंद की। शहनाई की धुन पर आंसुओं का नजराना पेश किया। मजलिसों में शोहदाए कर्बला का जिक्र किया।

विज्ञापन

शिया समुदाय ने हजरत अब्बास का गम मनाया। अब्बास इमाम हुसैन के छोटे भाई और उनके सेनापति भी थे। चाहमाहमा स्थित ख्वाजा नब्बू साहब के इमामबाड़े से तुर्बत व अलम का जुलूस उठा। संयोजक सैयद मुनाज़िर हुसैन ''मंजू'' के ज़ेरे इंतजाम में मजलिस हुई। अब्बास मूर्तज़ा शम्सी ने खिताब किया। जुलूस दालमंडी, खजुर वाली मस्जिद, नई सड़क, काली महल, पितरकुंडा, लल्लापूरा होते हुए दरगाहे फातमान पहुंचकर ठंडा हुआ। मार्ग में उस्ताद फतेह अली खां व भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पौत्र नासिर अब्बास, आफाक हैदर व उनके साथियों ने शहनाई पर आंसुओं का नजराना पेश किया। शिवाला, दालमंडी, चौक, अर्दली बाजार, चौहट्टा, दोषीपुरा, रामनगर, पड़ाव, दुल्हीपुरा आदि इलाकों में आलम, ताबूत और दुलदुल के जुलूस उठाए गए। दरगाह फातमान मैं मौलाना कमर सुल्तान ने मजलिस को खिताब किया। शराफत हुसैन और साथियों ने नौहा पेश किया। पितरकुडा में मजलिस को हाजी फरमान हैदर ने खिताब किया। उन्होंने शहीदान-ए-कर्बला के वाकयां सुनाया तो सभी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन

नामचीन ताजिये इमाम चौक पर बैठी

आठ मुहर्रम पर शहर के नामचीन ताजिये इमाम चौक पर बैठाए गए। रांगे की ताजिया लल्लापुरा, नगीना वाली ताजिया कोयलाबाजार, बुर्राक की ताजिया जैतपुरा, शीशम की ताजिया गौरीगंज, देवनाथपुरा की ताजिया, लंगड़े उमर की ताजिया छित्तनपुरा, हिंदू लहरा की ताजिया धन्नीपुरा, दोषीपुरा में शाबान की ताज़िया आदि इलाकों की चर्चित ताजिया इमाम चौकों पर बैठाई गई। लोगों ने हाज़िरी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed