{"_id":"f2add5b97b1fd0931c33a6ff3062ed32","slug":"eight-year-girl-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की मासूम से दिनदहाड़े दरिंदगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की मासूम से दिनदहाड़े दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sun, 17 May 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर नहर में नहाने गई आठ वर्षीय दलित छात्रा से दरिंदगी की गई। खून से लथपथ मासूम को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसके अंदरूनी हिस्से में गहरे जख्म हैं। देर रात तक उसे चढ़ाने के लिए ब्लड की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। इस बीच, हालत और बिगड़ने पर मंडलीय अस्पताल से मासूम को बीएचयू रेफर कर दिया गया।
पीडि़त मासूम की मां की मौत पांच वर्ष पूर्व हो गई थी। पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। मां की मौत के बाद ननिहाल में रहकर वह कक्षा दो में पढ़ती है। पंद्रह दिन पूर्व ही वह ननिहाल से यहां अपने घर आई थी। शनिवार की दोपहर वह परिवार के कुछ बच्चों के साथ गांव केे समीप एक नहर में नहाने गई। इसी दौरान वहशी दरिंदे ने उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। साथ नहाने गए बच्चे भागते हुए घर आए और परिवारीजनों को वाकये की जानकारी दी। परिवारीजन जब नहर के पास पहुंचे तो खून से लथपथ छात्रा बदहवास पड़ी थी।
कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिवारीजन उसे चोलापुर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें पहले इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से हालत बिगड़ने पर देर शाम मासूम को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा लाया गया। यहां इलाज के बावजूद रक्तस्राव बंद नहीं हुआ। देर रात हालत और बिगड़ने पर छात्रा को बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।