{"_id":"6613dbf0c757e821670ed568","slug":"eight-people-broke-seal-and-done-illegal-construction-case-will-be-registered-in-varanasi-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सील तोड़कर अवैध निर्माण कराने वाले आठ लोगों के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सील तोड़कर अवैध निर्माण कराने वाले आठ लोगों के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
Mon, 08 Apr 2024 05:28 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Apr 2024 05:28 PM IST
सार
वीडीए की ओर से एक तरफ अवैध निर्माण को सील कराया जा रहा तो दूसरी ओर सील तोड़कर निर्माण कराने का सिलसिला जारी है। ऐसे 8 मामलों में वीडीए ने दोबारा सील कर अवैध निर्माण को पुलिस अभिरक्षा में दे दिया है। इनके खिलाफ अब मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में अवैध निर्माण को रोकने के लिए वीडीए डाल-डाल तो अवैध निर्माण करने वाले पात-पात हैं। एक ओर वीडीए अवैध निर्माण को सील करता है तो दूसरी ओर सील तोड़कर अवैध निर्माण चालू हो जाता है। बीते एक माह में 8 मामलों में वीडीए ने दोबारा सील कर अवैध निर्माण को पुलिस अभिरक्षा में दे दिया है। अब इन पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
शहर में अवैध निर्माण के लिए तमाम प्रयास किए गए लेकिन सभी प्रयास विफल हो गए। तमाम रसूखदार अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के चक्कर में लगातार निर्माण करा रहे हैं। जब इन पर नकेल कसी जाती है तो वे शासन प्रशासन में बैठे अपने रहनुमाओं से फोन करवाने लगते हैं। हाल ही में एक मामले में फोन आने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई को धीमी कर दी थी। जानकारों के अनुसार निर्माणकर्ता और अभियंताओं के गठजोड़ से यह खेल चल रहा है।
विज्ञापन
वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग को लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद शहर में हो रहे निर्माण का सत्यापन कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक क्षेत्रीय अभियंताओं ने अपने उच्चाधिकारियों ने रिपोर्ट नहीं दी है। जबकि जांच के दौरान अधिकारियों को सील बिल्डिंग में निर्माण होते मिले थे। रिपोर्ट तैयार करने में हो रही देरी का फायदा प्रवर्तन जोन में तैनात अभियंता उठा रहे हैं। सभी जोन में हो रहे अवैध निर्माण, प्लॉटिंग, व्यावसायिक निर्माण आदि का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी जोनल अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप कार्य नहीं कराने और सील तोड़कर निर्माण कराने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए सभी जोनल अधिकारियों को आदेश दिया गया है। -पुलकित गर्ग, उपाध्यक्ष, वीडीए