फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight girls found mortgage in a room in chandauli district

चंदौली में एक कमरे में बंद मिलीं तीन किशोरियां, पुलिस ने जादूगर के चंगुल से कराया मुक्त

Fri, 08 Feb 2019 10:14 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 08 Feb 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Eight girls found mortgage in a room in chandauli district
छानबीन करती चंदौली पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश(Uttar pradesh) के चंदौली(chandauli)  जिले से अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पर एक कमरे में तीन लड़कियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी लड़कियों को मुक्त करा के अपने साथ थाने ले गई है। 
विज्ञापन


अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों को गुरुवार को शिकायत मिली कि जादू दिखाने वाले एक व्यक्ति ने सात-आठ किशोरियों को अमोघपुर गांव निवासी रोशन के मकान में जबरन कैद कर रखा है। इस सूचना पर संस्था के सदस्य और चाइल्ड लाइन के सदस्य वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


वहीं, करीब दो माह पहले नौगढ़ से लापता हुई एक किशोरी के परिवार वाले भी पहुंच गए। किशोरी के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि जादूगर उनसे मारपीट करने के बाद फरार हो गया है। इस बीच मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों की सूचना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां तीन किशोरियां और एक महिला मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरियां नौगढ़ इलाके की तो संचालिका नोएडा की रहने वाली बताई गई। सभी थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ और लिखा-पढ़ी पूरी करने के बाद किशोरियों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि किशोरियों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है। यहां से किशोरियों को उनके परिवार वालों को सौंपा जाएगा। अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed