फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight candidates filed for the post of Mayor on the last day

Varanasi News: मेयर के आठ प्रत्याशियों ने कराए नामांकन, अब 12 मैदान में

Mon, 17 Apr 2023 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Eight candidates filed for the post of Mayor on the last day
मेयर के आठ प्रत्याशियों ने कराए नामांकन, अब 12 मैदान में
विज्ञापन

- भाजपा, सपा, बसपा प्रत्याशी ने ताकत का अहसास कराया
- गंगापुर में अध्यक्ष पद पर चार और सदस्य के लिए 30 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कराई गई नामांकन प्रक्रिया

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। नगर निगम चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को मेयर पद के लिए आठ प्रत्याशियोंं ने नामांकन कराए हैं। इससे पहले चार और प्रत्याशी नामांकन करा चुके हैं। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की जाएगी। अगर सभी नामांकन पत्र वैध पाए जाते हैं तो मेयर का चुनाव 12 प्रत्याशियों के बीच होगा। उधर, नगर पंचायत गंगापुर में अध्यक्ष पद पर चार और 10 वार्ड के सदस्य पद के लिए 30 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। अध्यक्ष पद पर कुल चार दावेदार मैदान में हैं।
पहले चरण में नगर निगम और नगर पंचायतों के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन नामांकन कराने की होड़ रही। कड़ी सुरक्षा के बीच मेयर पद के प्रत्याशियों ने एडीएम कोर्ट में नामांकन कराए हैं। जोनल कार्यालयों पर पार्षद पद के प्रत्याशी नामांकन कराने पहुंचे हैं। अंतिम दिन समर्थकों ने भीड़ के साथ ताकत का एहसास भी कराया। तमाम प्रत्याशी धार्मिक स्थलों पर गए और दर्शन-पूजन करने के बाद नामांकन कराया है। नामांकन स्थलों के आसपास समर्थकों की भीड़ दिखी है। प्रत्याशियों और उनके साथ तीन लोगों को अंदर जाने दिया गया। दूसरे समर्थकों को बैरिकेडिंग के पास ही रोक दिया गया।
विज्ञापन




इन्होंने कराए मेयर पद के लिए नामांकन
नाम पार्टी

अशोक तिवारी - भाजपा

सुभाष चंद्र मांझी - बसपा

डॉ. ओपी सिंह - सपा

शारदा टंडन - आम आदमी पार्टी

वीरेंद्र कुमार गुप्ता - निर्दल

दीपक अस्थाना - निर्दल

ओम प्रकाश चौरसिया - निर्दल

रामजी चौरसिया - निर्दल



गंगापुर नगर पंचायत
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

नाम पार्टी

गीता देवी सपा

स्नेहलता सेठ भाजपा

संगीता मौर्या कांग्रेस

पुष्पा मौर्या आम आदमी पार्टी


बसपा प्रत्याशी ने दोबारा भरा पर्चा

बसपा से मेयर पद के प्रत्याशी सुभाष चंद्र मांझी के पहली बार भरे गए नामांकन पत्र में त्रुटियां पाई गईं। आरओ एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने नामांकन फॉर्म लौटाया और दोबारा भरने को कहा। दोबारा फाॅर्म भरने के बाद उनका नामांकन पत्र स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नामांकन पत्रों की जांच आज

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चार मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed