फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   eight auspicious times for shopping in Ramnavami 4 days are best for property deals

रामनवमी : खरीदारी के लिए 8 मुहूर्त, खरमास बाद मिलेंगे शुभ मुहूर्त; प्रॉपर्टी खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर

Thu, 03 Apr 2025 07:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 07:34 PM IST
सार

नवरात्रि के अवसर पर सामानों की खरीदारी बढ़ जाती है। वाहन से लेकर प्राॅपर्टी तक शुभ मुहूर्त में खरीदे जाते हैं। इस बार आठ शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। 

विज्ञापन
eight auspicious times for shopping in Ramnavami 4 days are best for property deals
Ram Navami 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ram Navami 2025: शक्ति की आराधना का पक्ष खरीदारी के लिए भी बेहद शुभ है। काशी के पंचांगों के अनुसार, रामनवमी तक खरीदारी के लिए आठ सबसे अधिक शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। काशी के विद्वानों का कहना है कि मां दुर्गा की आराधना का काल सर्वोत्तम होता है लेकिन मान्यताओं के अनुसार खरमास में खरीदारी नहीं होती है। हालांकि शास्त्रों में इसका निषेध नहीं है।

विज्ञापन


काशी के पंचांग के अनुसार चार अप्रैल को सौभाग्य योग, स्कंद षष्ठी का योग निर्मित हो रहा है। पांच अप्रैल को पद्य योग, शोभन योग, छह अप्रैल को पुनर्वसु नक्षत्र, छत्र योग के साथ ही महाअष्टमी का संयोग निर्मित हो रहा है। छह अप्रैल को रामनवमी पर पुष्य नक्षत्र का संयोग और अबूझू मुहूर्त मिल रहा है। 
विज्ञापन


इसमें स्वर्ण आभूषण, व्यावसायिक वाहनों की खरीद, प्राॅपर्टी में निवेश, नए वस्त्र, भूमि, कृषि भूमि खरीदने के साथ ही नया व्यापार भी शुरू किया जा सकता है। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व सदस्य व ज्योतिषाचार्य प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय का कहना है कि शक्ति की आराधना के काल में सभी मुहूर्त शुभ होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनवमी तक खरीदारी की जा सकती है। फिलहाल खरमास भी चल रहा है तो ऐसे में मान्यताओं के अनुसार खरमास में खरीदारी नहीं होती है। इसलिए 14 अप्रैल को खरमास की समाप्ति के साथ ही खरीदारी के शुभ मुहूर्त और सभी शुभ व मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे।

इस दिन कर सकते हैं खरीदारी
स्वर्ण आभूषण, व्यावसायिक वाहन- तीन अप्रैल
वस्त्र, आभूषण और प्रॉपर्टी निवेश-चार अप्रैल

वस्त्र, भूमि व कृषि भूमि-पांच अप्रैल
भवन, वाहन, नया व्यापार एवं गृह प्रवेश-छह अप्रैल
प्रॉपर्टी के लिए अप्रैल में तीन, चार,10, 18, 24, 25 शुभ रहेंगे।

अप्रैल में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त
03,06,07, 13, 14, 16, 21, 23, 24, 30,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed