फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eid-Ul-Fitr 2023: Eid being celebrated today, congratulations on Eid-ul-Fitr after moon sighting

Eid-Ul-Fitr 2023: आज मनाई जा रही ईद, चांद दिखने के बाद ईद-उल-फ़ितर की दी गई मुबारकबाद

Sat, 22 Apr 2023 07:30 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 22 Apr 2023 07:30 AM IST
सार

शुक्रवार की शाम चांद नजर आते ही लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पटाखों की लड़ियां फूटते ही लोगों को चांद दिखने की तस्दीक हो गई। वहीं जो लोग छतों पर चांद का दिदार करने पहुंचे थे उन्होंने भी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
Eid-Ul-Fitr 2023: Eid being celebrated today, congratulations on Eid-ul-Fitr after moon sighting
Eid-ul-Fitr - फोटो : iStock

विस्तार

ईद का चांद शुक्रवार की शाम नजर आया तो मुस्लिम बहुल इलाकों में खुशी छा गई। लोगों ने चांद देखकर खुद की बारगाह में हाथ उठा कर दुआएं मांगी और बाद में एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। उधर, चांदरात होते ही लोग देर रात तक बाजारों में खरीदारी करते रहे। नई सड़क और दालमंडी रातभर खरीदारों से गुलजार रहे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Eid-ul-Fitr 2023: आजमगढ़ में दाऊदी बोहरा समाज ने आज ही मनाई ईद, विशेष नमाज अता कर की सबकी खुशहाली की कामना

विज्ञापन

शुक्रवार की शाम चांद नजर आते ही लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पटाखों की लड़ियां फूटते ही लोगों को चांद दिखने की तस्दीक हो गई। वहीं जो लोग छतों पर चांद का दिदार करने पहुंचे थे उन्होंने भी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। जबकि इज्तेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी ने भी चांद का ऐलान कर दिया था। अन्य मस्जिदों से भी चांद की तस्दीक के एलान हुए। मुस्लिम बहुल इलाकों में लोग एक-दूसरे से गले मिले और मुबारकबाद दी। नई सड़क व दालमंडी में देर रात तक खरीदारी होती रही। खासकर युवा ज्यादा पहुंचे थे। कुर्ता-पायजामा, जींस, जूता, चप्पल, शृंगार प्रसाधन की वस्तुओं की खरीदारी हुई। अर्दली बाजार, बड़ी बाजार, कज्जाकपुरा, पीलीकोठी, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, बजरडीहा, लोहता आदि इलाकों में भी बाजार खरीदारों से रातभर गुलजार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Eid-Ul-Fitr 2023: Eid being celebrated today, congratulations on Eid-ul-Fitr after moon sighting
ईद उल फितर - फोटो : amar ujala

ईद अमन और भाईचारे का पैगाम देने वाला त्योहार है। इसे खुशी एक-दूसरे के साथ मिलकर मनाएं। शांति बनाए रखें। इस खुशी में सभी को शामिल करें। किसी भी तरह की अशांति ठीक नहीं है। -मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, मुफ्ती-ए-बनारस

कमेटी ने किया एलान

इज्तेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी ने शुक्रवार को शाम को नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद में बैठक कर चांद की तस्दीक कराई। कन्वीनर एडवोकेट मोहम्मद अशरफ ने बताया कि चांद का एलान कर दिया गया है। शनिवार को ईद मनाई जाएगी। बैठक में मौलाना जकीउल्लाह कादरी, मौलाना हारुन रसीद नक्शबंदी, मौलाना अब्दुल्ला नासिर, अब्दुल मतीन, जियाऊर्रहमान आदि मौजूद रहे।

 

Eid-Ul-Fitr 2023: Eid being celebrated today, congratulations on Eid-ul-Fitr after moon sighting
नगवा स्थिति मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई - फोटो : अमर उजाला
चांद देख एतेकाफ से लौटे घर

रमजान के तीसरे अशरे के शुरू होते ही मस्जिदों में एतेकाफ पर बैठे इबादतगुजार ईद का चांद देखकर घर लौट गए। मुहल्ले की खैर-ओ-बरकत के लिए एतेकाफ पर बैठते हैं।

ईद की नमाज की हुई तैयारी

मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज शनिवार को सुबह 6.30 से 10.30 बजे तक अदा की जाएगी। उलेमा तकरीर पेश करेंगे और नमाज अदा कराएंगे। वहीं, खासकर ईदगाहों में दिनभर सफाई हुई। चटाई, दरी आदि की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed