{"_id":"60f47f9ec2a6b1602637a78f","slug":"eid-ul-adha-2021-no-killing-of-camels-in-varanasi-for-second-consecutive-year-on-bakrid-appeal-to-offer-namaj-in-local-mosques","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बकरीदः वाराणसी में लगातार दूसरे साल नहीं होगी ऊंटों की कुर्बानी, मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीदः वाराणसी में लगातार दूसरे साल नहीं होगी ऊंटों की कुर्बानी, मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील
Mon, 19 Jul 2021 12:53 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:53 AM IST
सार
वाराणसी में धर्मगुरुओं ने कोरोना संक्रमण के कारण बकरीद की नमाज मोहल्ले की मस्जिदों में ही अदा करने की अपील की गई है। वहीं लगातार दूसरे साल बकरीद ऊंटों की कुर्बानी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण बकरीद की नमाज मोहल्ले की मस्जिदों में ही अदा करने की अपील
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कुर्बानी के पर्व ईद उल अजहा यानी बकरीद की तैयारियां मुस्लिम मोहल्लों में जोर-शोर से चल रही हैं। वाराणसी में वीकेंड लॉकडाउन के कारण शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने से सोमवार को ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद है। वहीं धर्मगुरुओं ने कोरोना संक्रमण के कारण बकरीद की नमाज मोहल्ले की मस्जिदों में ही अदा करने की अपील की गई है। वहीं लगातार दूसरे साल बकरीद ऊंटों की कुर्बानी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
21 जुलाई को मनाई जाने वाली बकरीद में अब दो दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में सोमवार और मंगलवार को बाजार में सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। रविवार को लॉकडाउन के बावजूद कई जगह बकरा मंडी सजाई गई थी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इसको बंद कराया गया।
विज्ञापन
शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने कहा कि बकरीद को देखते हुए सभी से अपील है कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। खुली जगह पर कुर्बानी करने की बजाय बंद जगह पर करें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, साफ-सफाई का भी ख्याल रखें। मस्जिदों में भीड़-भाड़ न करें और अपने मोहल्ले की मस्जिदों में ही नमाज पढ़ें।
उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम से भी आग्रह किया है कि बकरीद के दौरान मुस्लिम मोहल्लों में साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम कराए जाएं। वहीं जलालीपुरा, धन्नीपुरा, मदनपुरा क्षेत्र में होने वाली ऊंट की कुर्बानी नहीं की जाएगी।