{"_id":"5b241c984f1c1bfd6e8b7f57","slug":"eid-2018-celebrate-today-and-people-shopping-in-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid 2018: आज मनाई जा रही खुशियों भरी ईद, सजदे में झुके सिर और दुआ को उठे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid 2018: आज मनाई जा रही खुशियों भरी ईद, सजदे में झुके सिर और दुआ को उठे हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 16 Jun 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
eid in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चांद के दीदार के साथ पाक रमजान मुकम्मल हो गया और खुशियों भरी ईद शनिवार को पूरे एहतेराम के साथ मनाई जा रही है। मस्जिदों से लेकर ईदगाहों और घरों तक ईद की खुशियों का अलग ही नूरानी रंग है। बनारस सहित पूर्वांचल में मुल्क और समाज की बेहतरी के साथ इंसानियत की खातिर परवरदिगार से दुआएं मांगी गईं।
Trending Videos
मुस्लिम इलाकों में छाई रौनक
eid in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उधर चांद रात को बाजारों में ईद की रौनक अपने पूरे शबाब पर रही। मीठी सेवइयां, लजीज पकवान घरों में देर रात तक बनते रहे और ईद को पूरे उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां होती रहीं। बता दें कि शुक्रवार को ही मगरिब के बाद नई सड़क स्थित मस्जिद लंगड़ा हाफिज में हुई इज्तेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी की बैठक में चांद की तस्दीक होने का फैसला लिया गया था कि शनिवार को ईद मनाई जाएगी।
eid in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मौलाना जकीउल्लाह कादरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौलाना आखिर, मौलाना हारून रशीद नक्शबंदी, मौलाना अब्दुल्ला नासिर, मौलाना अब्दुल मतीन आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
eid in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मरकजी रुय्यते हेलाल कमेटी ने भी बैठक की थी। काजी-ए-शहर मौलाना गुलाम यासीन ने चांद का एलान किया था। चांद का एलान होने के साथ ही मुस्लिम इलाकों में रौनक छा गई थी।
विज्ञापन
eid in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एक दूसरे को मुबारकबाद देने का जो सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक चला। सोशल मीडिया पर भी ईद की मुबारकबाद दी गई। चांद दिखने के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई। रमजान का आखिरी दिन होने के लिहाज से अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई।