फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Efforts are being made to get the right price of Banarasi saree: Rakesh Sachan

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान बोले: बनारसी साड़ी की सही कीमत दिलाने का हो रहा प्रयास

Sat, 30 Apr 2022 11:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2022 11:39 AM IST
सार

शुक्रवार को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी) में कार्यक्रम हुआ। आईआईए द्वारा डीआइसी एवं अमेजन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम में मंत्री ने 600 लाभार्थियों को टूल किट्स बांटे। 

विज्ञापन
Efforts are being made to get the right price of Banarasi saree: Rakesh Sachan
मंत्री राकेश सचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी, रेशम, वस्त्र उद्योग, हथकरघा मंत्री राकेश सचान ने कहा कि ओडीओपी में हुनर बाज लोगों को आगे बढ़ाएं। बनारस की साड़ी पूरी दुनिया में प्रख्यात हैं। इनके उत्पादन कर्ताओं को लाभ मिले, जिसके अंतर्गत जो कीमत मिलनी चाहिए वो कैसे मिले इस पर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


योगी सरकार से प्रदेश मजबूत हो रहा है। शुक्रवार को बड़ा लालपुुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी) में कार्यक्रम हुआ। आईआईए द्वारा डीआइसी एवं अमेजन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम में मंत्री ने 600 लाभार्थियों को टूल किट्स बांटे।
विज्ञापन


आईआईए के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रदेश सरकार और आईआईए मिलकर काम कर रहे हैं। ओडीओपी की योजना को जापान के बिजनेस डेवलपमेंट कॉन्सेप्ट के तहत अपनाया गया। अमेजन आईआईए के माध्यम से हैंड होल्डिंग प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने काशी में विद्यमान शिल्पकारी से सभी को अवगत कराया। संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह ने बताया कि कारीगरों के तकनीकी उन्नयन के लिए भेजे प्रस्ताव को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। अब हम विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इन्हें बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

आईआईए वाराणसी चैप्टर के सचिव ओपी बदलानी ने स्वागत किया। अमेजन के सीनियर पॉलिसी मैनेजर नितिन सलूजा ने बाजार के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed