फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   effigy of Pakistan burnt in Kashi Protest against Pahalgam attack BJP demonstrated

काशी में पाकिस्तान का पुतला फूंका: पहलगाम हमले को लेकर विरोध, BJP ने किया प्रदर्शन; लगे मुर्दाबाद के नारे

Wed, 23 Apr 2025 12:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 12:59 PM IST
सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बनारस के लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठन सहित भाजपाजनों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा कि इस मामले में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई।

विज्ञापन
effigy of Pakistan burnt in Kashi Protest against Pahalgam attack BJP demonstrated
पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Pahalgam Attack: कोदई चौकी स्थित गीता मंदिर के समीप पिछड़ा वर्ग काशी क्षेत्र द्वारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान आतंकवाद का पुतला दहन कर “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए।

विज्ञापन




अनूप  ने कहा कि पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में  निर्दोष हिंदू परिवारों पर हुए क्रूर और कायरतापूर्ण आतंकी हमले की हम घोर निंदा करते हैं। यह हमला न केवल मानवता के मूल्यों को चुनौती देता है, बल्कि भारत की शांति, एकता और धार्मिक सहिष्णुता पर सीधा प्रहार है।
विज्ञापन


सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि पाकिस्तान की इस घटना में संभावित संलिप्तता अत्यंत निंदनीय है। हम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि पाकिस्तान को आतंकवाद के सुरक्षित ठिकाने के रूप में चिह्नित कर उस पर कड़ा वैश्विक दबाव बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस हमले में शहीद हुए हिंदू परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा घायल नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

मुर्दाबाद के लगे नारे

कहा कि यह समय है कि पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सशक्त और निर्णायक स्वर में खड़ा हो। हम भारत सरकार से भी मांग करते हैं कि इस घिनौने अपराध के दोषियों को कुचल देना चाहिए ताकि आगे से कोई भी भारत या हिंदू परिवारों को निशाना न बन पाए।

पुतला दहन करने वालों में ओम प्रकाश यादव बाबू, धीरेंद्र शर्मा, शंकर जायसवाल, सिद्धनाथ गौड़ अलगू, प्रदीप जायसवाल, अखिल वर्मा, प्रिय कुमार मानिक, गोपाल, निर्मल मिश्रा, धर्मचंद, प्रकाश, सोनू शर्मा, राजेश दुबे, पूर्व पार्षद विजय गुप्ता, आदित्य गोयनका, मनीष चौरसिया, मंगलेश जायसवाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed