फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Effigy of Foreign Minister of Pakistan burnt Demonstration against Bilawal Bhutto in Varanasi

पाकिस्तान के विदेश मंत्री का फूंका पुतला: बिलावल भुट्टो के खिलाफ वाराणसी समेत पूर्वांचल में जगह-जगह प्रदर्शन

Sat, 17 Dec 2022 09:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Dec 2022 09:25 PM IST
सार

पाकिस्तानी विदेशी मंत्री बिलावल भुट्टो की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को सड़कों पर आक्रोश दिखा। 

विज्ञापन
Effigy of Foreign Minister of Pakistan burnt Demonstration against Bilawal Bhutto in Varanasi
बिलावल भुट्टो के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो के बयान से उबाल है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में भुट्टो की टिप्पणी से नाराज कई संस्थाएं शनिवार को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का झंडा व बिलावल भुट्टो की तस्वीर जलाई।

विज्ञापन


वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी रोड पर विरोध प्रदर्शन करके पुतला दहन किया। कचहरी पर प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि वैश्विक मंचों पर मुंह की खाकर हताश निराश पाकिस्तानी सरकार में बैठे हुक्मरानों की मनोदशा विकृत हो चुकी है।
विज्ञापन


इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, शंकर गिरी, हंसराज विश्वकर्मा, विद्या सागर राय आदि मौजूद रहे। सनातन भारत के महामंत्री राजन गुप्त ने कहा कि यह टिप्पणी पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था, पाकिस्तान में फैली अराजकता से वैश्विक ध्यान हटाने के लिए दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Effigy of Foreign Minister of Pakistan burnt Demonstration against Bilawal Bhutto in Varanasi
आजमगढ़ में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के अलावा आजमगढ़, बलिया, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर , मऊ, मिर्जापुर और सोनभद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जुलूस निकालकर  पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका।

सभी ने एक स्वर में कहा कि हताश-निराश पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति दिया गया बयान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उचित मंच पर इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

पठान फिल्म के विरोध में प्रदर्शन

 विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामनगर के शास्त्री चौक पर तपेश्वर चौधरी और संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में फिल्म पठान का विरोध किया। इस दौरान अभिनेता शाहरुख खान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। 

इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में भगवा के प्रति टिप्पणी करने वालों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। दिनेश मौर्या ने कहा कि अगर पठान फिल्म को वाराणसी के किसी भी सिनेमाघर में प्रदर्शित करने की कोशिश की गई तो कड़ाई से विरोध करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed