फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Effigy burnt in Harishchandra College in protest against the university's admission process

Varanasi News: विद्यापीठ की प्रवेश प्रक्रिया के विरोध में हरिश्चंद्र कॉलेज में पुतला दहन

Tue, 03 Jun 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Effigy burnt in Harishchandra College in protest against the university's admission process
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। काशी विद्यापीठ में मेरिट आधारित प्रवेश कराने के फैसले के विरोध में हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने विद्यापीठ के कुलपति और प्रवेश सेल का पुतला फूंका। विद्यापीठ में मेरिट आधारित प्रवेश कराने के फैसले को लेकर पिछले 20 दिनों से परिसर में छात्रनेता धरने पर बैठे हैं। सोमवार को श्री हरिश्चंद्र कॉलेज के छात्र नेताओं ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया

महाविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि कि प्रवेश प्रक्रिया पहले जैसी ही होनी चाहिए। परीक्षा के माध्यम से ही प्रवेश कराया जाए। धरनारत छात्रों की मांग है कि कुल सीटों का 33 प्रतिशत हिस्सा पेड सीट के रूप में आरक्षित किया जाए और हाल ही में बढ़ाए गए 10 प्रतिशत शुल्क को वापस लिया जाए। विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में अधिवक्ता शिवम पटेल, सर्वेश तिवारी, विवेक कुमार, राकेश कुमार पटेल, हर्षित तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed