फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Effect of fog journey schedule is disrupted speed of trains including Vande Bharat slow

कोहरे का असर : आठ घंटे का सफर 17 घंटे में, वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनों की भी रफ्तार धीमी; बिगड़ा शेड्यूल

Sun, 05 Jan 2025 01:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 01:19 PM IST
सार

यूपी में कोहरे कहर जारी है। रेल और हवाई यात्राएं प्रभावित हो रही हैं, जिसकी शिकायतें लगातार अधिकारियों से की जा रही हैं। रविवार को भी वाराणसी में कोहरे की चादर से शहर और गांव ढके रहें। ट्रेनें भी लेट हुईं।

विज्ञापन
Effect of fog journey schedule is disrupted speed of trains including Vande Bharat slow
कोहरे के कारण सड़कों पर लाइट जलाकर चल रहे थे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे और विभिन्न रेल खंड में ब्लाक के चलते ट्रेनों की रफ्तार कुंद हो गई है। नई दिल्ली रूट की दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस देरी से पहुंचीं। आठ घंटे का सफर वंदे भारत से 17 घंटे में पूरा हुआ। इस बीच 150 से अधिक यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। 

विज्ञापन


वहीं, 22416 वंदे भारत में रात 12 बजे तक यात्रियों को भोजन तक नहीं परोसा गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल मदद एप पर की। यात्रियों के अनुसार उनका पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। न तो विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन हो सका और न ही होटल में टाइम से पहुंच सके। बुकिंग रद्द हो गई।
विज्ञापन


22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत अपने निर्धारित समय से साढ़े 17 घंटे की देरी से पहुंची और 22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित 14.30 घंटे की देरी से रवाना हुई। जबकि 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 10 घंटे लेट आई, 22435 वाराणसी-नई दिल्ली साढ़े आठ घंटे की देरी से गई। यात्री सुधीर ने रेल मदद एप पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली-वाराणसी महामना एक्सप्रेस ढाई घंटे, आनंद विहार-रक्सौल डेढ़ घंटे, हावड़ा प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस ढाई घंटे, नई दिल्ली-जयनगर 11घंटे, कोटा-पटना छह घंटे लेट रही। इससे लोगों को दिक्कत हुई।

Effect of fog journey schedule is disrupted speed of trains including Vande Bharat slow
कोहरे में सुबह के समय धीरे-धीरे आती ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

97 कंपनियों के प्रतिनिधि रोजगार मेला में नहीं पहुंच सके : आईटीआई करौंदी में काशी सांसद रोजगार मेला में 97 कंपनियां नहीं पहुंच सकी। सेवायोजन अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल नहीं हो सके। 

भटिंडा बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 10 घंटे, नई दिल्ली-बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस 9 घंटे, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन घंटे, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल तीन घंटे, बरकाकाना-वाराणसी मेमू चार घंटे, आगरा कैंट कोलकाता तीन घंटे ,दादर-बलिया स्पेशल तीन घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे, नांगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे, एलटीटी-बलिया कामायनी डेढ़ घंटे, प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गोंदिया बरौनी डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। 

97 कंपनियों के प्रतिनिधि रोजगार मेला में नहीं पहुंच सके : आईटीआई करौंदी में काशी सांसद रोजगार मेला में 97 कंपनियां नहीं पहुंच सकी। सेवायोजन अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल नहीं हो सके। 

पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम
जिले में शहर से लेकर गांव तक सुबह कोहरा दिखा। इसके बाद दिन में धूप हुई लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम में हुए इस बदलाव का असर रहा कि अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अगले सप्ताह से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलने और बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

अंतरराष्ट्रीय उड़ान समेत तीन विमान रद्द
कोहरे के चलते शनिवार को शारजाह से आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत तीन विमान निरस्त और पांच विमान अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर उतरे। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि स्पाइसजेट दिल्ली, इंडिगो दिल्ली और एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह का विमान निरस्त रहा। वहीं, अकासा एयरलाइंस बेंगलुरु का विमान निर्धारित समय सुबह 9.55 की बजाय 1 घंटे तीन मिनट की देरी से सुबह 10.58 बजे उतरा। हैदराबाद का विमान अपने निर्धारित समय सुबह 10.15 की बजाय 1 घंटे 20 मिनट की देर से सुबह 11.35 बजे पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed