फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   educational news of varanasi

शिक्षा के क्षेत्र में नए युग की शुरूआत है ई कंटेंट

Tue, 01 Sep 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
educational news of varanasi
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना की कुलपति न्यायमूर्ति मृदुला मिश्रा ने कहा कि कक्षाएं सुचारु रूप से संचालित नहीं होने पर ई कंटेंट का विकल्प बेहतर हो सकता है। ई कंटेंट विद्यार्थी एवं अध्यापक को जुड़ने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है। यह शिक्षा के क्षेत्र में नए युग की शुरूआत है। वह सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि विभाग की ओर से आयोजित ई कंटेंट डेवलपमेंट मूविंग, टीचिंग एंड लर्निगिं विषय पर आयोजित दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रो. राजेश्री एन वरहाडी ने ई कंटेंट की उपयोगिता एवं अनुपयोगिता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने ई कंटेंट तैयार करने में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी देते हुए समाधान की ओर बढ़ने का सुझाव दिया। तकनीकी सत्र में डॉ. निमिषा गुप्ता, डॉ. अनिता चौवरे, डॉ. किरन लता डंगवाल ने ई कंटेंट के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। अतिथियिों का स्वागत ई-वर्कशाप के संयोजक विभागाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने किया। संचालन डॉ. सना अहमद ने किया। इस दौरान डॉ. शिल्पी गुप्ता, डॉ. हंसराज, डॉ. रामजतन, डॉ. पंकज कुमार, प्रो. संजय, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed