फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   educational news of kashi vidyapeeth

नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए ईमानदारी और समर्पण जरूरी

Tue, 01 Sep 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
educational news of kashi vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति दूरदृष्टि वाली नीति है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए अध्यापक की ईमानदारी और समर्पण आवश्यक है। वह हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने कहा कि इस शिक्षा नीति में प्राचीन भारतीय संस्कृति को महत्व दिया गया है। भारत के निर्माण के लिए अध्यापक को अपनी प्राचीन धरोहरों को भी जानना होगा और नवीन ज्ञान विज्ञान का भी ध्यान रखना होगा। गया से प्रो. कौशल किशोर ने अध्यापक शिक्षा के प्रचलित और भावी मॉडल के स्वरूप पर विचार व्यक्त किए। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रो. प्रेम नारायण सिंह, यूपी कॉलेज से डॉ. रमेश धर द्विवेदी, काशी विद्यापीठ से डॉ. शैलेंद्र वर्मा, बरेली से डॉ. अनिता सिंह, जननायक विश्वविद्यालय बलिया से डॉ. देवेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना चतुर्वेदी और संचालन डॉ. अनुराधा राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed