फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ED starts investigation into properties of SP leader Abu Azmi

Varanasi News: सपा नेता अबू आजमी की संपत्तियों की ईडी ने शुरू की जांच

Tue, 24 Oct 2023 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
ED starts investigation into properties of SP leader Abu Azmi
सपा नेता अबू आजमी की 250 करोड़ की संपत्तियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू कर दी है। लखनऊ स्तर के अधिकारियों की टीम संपत्तियों का ब्योरा खंंगाल रही है। वहीं, विनायक ग्रुप पर दर्ज मुकदमे के मामले में कैंट पुलिस के विवेचक ने वीडीए अधिकारियों से मुलाकात की है, दावा है कि जांच की कार्रवाई आगे बढ़ रही है। आयकर विंग के अधिकारियों की टीम ने पिछले छह अक्तूबर को वाराणसी में विनायक ग्रुप के यहां छापा मारा था। तीन दिन तक चली जांच की कार्रवाई में मलदहिया स्थित सी टावर के दो फ्लोर और शिवपुर सेंट्रल जेल रोड स्थित वरुणा गार्डेन के 42 फ्लैट सीज करते हुए अबू आजमी की ढाई सौ करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया था। इस दौरान मलदहिया स्थित विनायक ग्रुप के सभी बैंक खाते को सीज भी किया है। छापे में लखनऊ और वाराणसी समेत अन्य शहर के अधिकारियों की टीम शामिल थी। इसके बाद उप आयकर निदेशक (जांच) लखनऊ ने वीडीए को भी पत्र लिखकर विनायक ग्रुप के वरुणा गार्डेन परियोजना के प्रपत्रों की जांच और मुकदमा दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया था। इस पत्र के आधार पर वीडीए के जोनल अधिकारी प्रकाश कुमार ने 18 अक्तूबर को कैंट थाने में वरुणा गार्डेन परियोजना के बाबत कूटरचित, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। कैंट थाने के क्राइम इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव इस केस के विवेचक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed