फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   economy will be affect due to mercury zodiac has been changed

बुध की राशि बदलते ही अर्थव्यवस्था में होंगे उतार-चढ़ाव, 16 अप्रैल तक इस राशि के लोग रहें संभलकर

Sat, 03 Apr 2021 01:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Apr 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
economy will be affect due to mercury zodiac has been changed
zodiac - फोटो : zodiac

बुध के राशि परिवर्तन से शेयर बाजार और देश की अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। बुध ग्रह की चाल में बदलाव होने से पांच राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा वहीं मेष, धनु, और मकर राशि वालों को संभलकर रहना होगा। वहीं, बाकी चार राशियों के लिए मिलाजुला समय है। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि बुध ने एक अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश किया और 16 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा।

विज्ञापन


इसके चलते 13 अप्रैल तक मीन राशि में बुधादित्य योग रहेगा। बीएचयू के ज्योतिषाचार्य डॉ. राहुल मिश्र का कहना है कि बुध के राशि परिवर्तन से आय, निवेश और लेनदेन पर असर पड़ता है। जिससे कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है तो कुछ लोगों को नुकसान भी होता है। इस ग्रह के कारण शेयर मार्केट से जुड़े लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। साथ ही शरीर में नसें, तंत्रिका तंत्र, गले और स्किन से जुड़ी बीमारी भी बुध की वजह से होती है। इस ग्रह के कारण तर्क शक्ति पर असर पड़ता है। साथ ही पत्रकारिता, शिक्षा, लेखन और वकालात से जुड़े लोगों के कामकाज में भी बड़े बदलाव होते हैं।
विज्ञापन


पांच राशियों के लिए अच्छा समय
मीन राशि में बुध के आ जाने से वृष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेनदेन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार राशियों के लिए है सामान्य फल
बुध के राशि परिवर्तन से कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन चार राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन देन और निवेश सोच समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

संभलकर रहें तीन राशिवाले
मीन राशि में बुध के आने से मेष, धनु और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन तीन राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed