फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   East raised his voice for the state

पूर्वांचल राज्य के लिए बुलंद की आवाज

Tue, 16 Feb 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Tue, 16 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
East raised his voice for the state

भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सोमवार को पूरे तेवर में दिखे। उन्होंने यहां कहा कि सपा और गैर दलों के झूठे वादे से जनता ऊब चुकी है।

विज्ञापन

 मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में छलावा देने वाले दलों और नेताओं को सबक सिखाने का काम करेंगे।
वे पार्टी की ओर से सोमवार को कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित पूर्वांचल राज्य बनाओ संकल्प महारैली में पूर्वांचलभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए कार्यकर्ता मन से जुट जाएं। जब तक सत्ता में गरीबों का प्रतिनिधित्व नहीं होगा तब तक न पूर्वांचल राज्य बनेगा और न ही उनका अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कहा कि पूर्वांचल राज्य के लिए जल्द ही प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। कहा कि प्रदेश की सपा सरकार सूबे की जनता को गुमराह कर रही है। इसे सत्ता से उखाड़ फेंकना है।
 जेएनयू प्रकरण पर उनका कहना था कि देशद्रोह की भाषा बोलने वालों पर रासुका लगाकर उन्हें जेल भेज देना चाहिए। कहा कि वर्ष 2002 में बीपीएल सूची बनी लेकिन अब तक न तो उसे रिन्वयूवल किया गया और न ही नया कार्ड बनाया गया।

इस दौरान सुहेलदेव की तैयार प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान महेंद्र राजभर, अरविंद राजभर, शक्ति सिंह, सालिक यादव, डॉ. बलिराज राजभर, रमेश राजभर, शशि प्रताप सिंह, गणेश चौहान, विजय गौड़ आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed