{"_id":"57def9f04f1c1b0e4ea82bde","slug":"east-can-be-changed-in-the-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में बदले जा सकते हैं प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में बदले जा सकते हैं प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 19 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बीच उपजे विवाद का असर वाराणसी समेत पूर्वांचल की राजनीति में कुछ नए सियासी बदलावों के तौर पर जल्द सामने आ सकता है। दरअसल, पूर्वांचल के अधिकतर बड़े नेता शिवपाल के नजदीक हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठन में पूर्वांचल की भागीदारी बढ़ना तय माना जा रहा है। यही नहीं, कुछ नेताओं का संगठन में कद बढ़ सकता है तो वहीं वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में पहले से घोषित प्रत्याशियों में फेरबदल भी तय माना जा रहा है।
लखनऊ में शनिवार को हुई सपा की बैठक में गाजीपुर निवासी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह और बलिया निवासी अंबिका चौधरी को संगठन में तरजीह दिए जाने से माना जा रहा है कि जल्द ही पूर्वांचल के कुछ और नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मंत्री पद छिनने के बाद से अंबिका सिंह हाशिए पर चल रहे थे। सबसे अधिक हलचल प्रत्याशियों के फेरबदल को लेकर है। वाराणसी समेत पूर्वांचल की कई सीटों पर पार्टी के घोषित प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। वाराणसी में दो विधानसभा सीटों पर तो पार्टी का एक धड़ा खुलकर विरोध में है। महत्वपूर्ण यह भी कि वाराणसी की सभी आठ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं लेकिन कि सी भी सीट पर यादव उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।
जबकि, जिले में यादव वोटर चार लाख के करीब हैं। टिकट न मिलने से उनमें नाराजगी है। राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल से पार्टी के यादव नेताओं का विवाद तो सड़क पर आ चुका है। सपा के ही कुछ नेता आरोप लगाते रहे हैं कि पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के नाते यहां दमदार प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन
सपा के शहर उत्तरी विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। मुख्य अतिथि सुरेंद्र पटेल और विशिष्ट अतिथि बासुदेव यादव को चेहरा दिखाने की होड़ में कार्यक्रम स्थल सांस्कृतिक संकुल में मौजूद ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने मंच पर कब्जा जमा लिया। मंच पर खड़े होने तक की जगह नहीं बची, वहीं मंच के सामने रखीं कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। दोनों नेताआंे ने कहा कि विकास के मुद्दे पर सपा चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में एक बार फिर सपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। बूथ प्रभारी और कार्यकर्ता लोगों को सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताएं। जिलाध्यक्ष सतीश फौजी ने कहा कि इस बार में वाराणसी की सभी आठ सीटों पर सपा का कब्जा होगा। पार्टी नेता मनोज राय धूपचंडी, प्रत्याशी हाजी अब्दुल समद अंसारी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने भी संबोधित किया। जियालाल राजभर, बच्च पटेल, प्रशांत सिंह पिंकू, कुलदीप बरनवाल, प्रमोद राय, असलम जावेद, अविनाश यादव विक्की आदि मौजूद थे।