फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   E-weighing machines will be installed at 1335 shops, they will not be able to weigh in.

Varanasi News: 1335 दुकानों पर पर लगेगी ई-वेइंग मशीन, नहीं कर सकेंगे घटतौली

Wed, 10 Jan 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
E-weighing machines will be installed at 1335 shops, they will not be able to weigh in.
वाराणसी। जिले की कोटे की दुकानों पर अनाज वितरण में अब घटतौली पर लगाम लगेगी। इन दुकानों पर राशन तौलने के लिए ई-वेइंग मशीन लगाई जाएगी। यह ई-पाॅस मशीनों से लिंक होंगी। इस व्यवस्था के लागू होने से सही वजन के साथ राशन मिलेगा और पूरा विवरण भी मोबाइल पर मिल सकेगा। इस महीने के अंत तक जिले की 1335 दुकानों पर मशीनें लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में राशन की उचित दर दुकानों पर ई-पास मशीनों के माध्यम से लाभार्थियों को खाद्यान्न मिलता है। इससे पात्र लाभार्थी को ही अनाज मिल पा रहा है। अब उचित मूल्य की दुकानों पर ई-पास मशीनों को इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन को जोड़ा जाएगा। इससे जब किसी लाभार्थी को उसके राशनकार्ड में दर्ज यूनिटों के हिसाब से राशन तौला जाएगा, तभी ई-पास मशीन पर वितरण का ट्रांजेक्शन पूरा होगा।
विज्ञापन

------
मिलेंगी कंप्यूटरीकृत सेवाएं
नई ई-पॉस मशीनें 4-जी सिम से चलेंगी। यह मशीनें फिंगरप्रिंट्स और आंख के स्कैनर से युक्त हैं। जिससे राशनकार्ड का पूरा विवरण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होगा। कहीं से भी इसे देखा जा सकेगा। वितरण के समय लाभार्थियों को प्राप्त होने वाले खाद्यान्न की रसीद भी दी जाएगी। ट्रांजेक्शन के बाद एसएमएस भी मिलेगा। जो राशन कार्डधारक के पंजीकृत मोबाइल पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन
ई-वेइंग मशीनें इस महीने के अंत तक जिले की सभी उचित दर दुकानों पर लगा दी जाएंगी। इससे कोटेदार घटतौली नहीं कर सकेंगे। लोगों के हित में सरकार की अच्छी पहल है। - उमेश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
------
आंकड़े एक नजर में
जिलें में उचित दर दुकानों की संख्या - 1335

नगर क्षेत्र में दुकानों की संख्या - 432

ग्रामीण क्षेत्र में दुकानों की संख्या - 903
कुल राशनकार्ड धारकों की संख्या - 607937

राशन उठने की यूनिट - 2706774

अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या - 49498

पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की संख्या - 558439
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed