फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   E-rickshaws will run on four routes in Kashi zone from tomorrow

नई व्यवस्था: काशी जोन में कल से चार रूट पर चलेंगे ई-रिक्शा, बगैर फिटनेस मिलने पर सीज करेगी ट्रैफिक पुलिस

Mon, 09 Sep 2024 10:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Sep 2024 10:33 AM IST
सार

वाराणसी जिले में जाम की समस्या से निपटने के लिए कई तरह की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसी क्रम में ई-रिक्शा का रूट भी तय किया गया है। इसके तहत काशी जोन में कल से चार रूट पर ई-रिक्शा चलेंगे। 

विज्ञापन
E-rickshaws will run on four routes in Kashi zone from tomorrow
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नरेट के काशी जोन में मंगलवार से ई-रिक्शा निर्धारित चार रूट पर चलेंगे। ई-रिक्शा के लिए कलर आधारित क्यूआर कोड का वितरण भी मंगलवार से किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और फिटनेस पेपर लेकर ई-रिक्शा चालकों को ट्रैफिक पुलिस लाइन जाना होगा। वहां उन्हें टोकन मिलेगा और अगले दिन उसी के आधार पर क्यूआर कोड दिया जाएगा।

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि काशी जोन के 11 थाना क्षेत्रों आदमपुर, जैतपुरा, कोतवाली, चेतगंज, सिगरा, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा, भेलूपुर, लंका और चितईपुर के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। 
विज्ञापन


सभी ई-रिक्शा चालक को क्यूआर कोड उनकी सुविधा को देखते हुए दिया जाएगा। तब तक उनका ई-रिक्शा जिस थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत हैं, वहां वह आराम से चलाएं। शर्त यही है कि ई-रिक्शा का फिटनेस पेपर होना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में वह सीज कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से गोमती और वरुणा जोन के ई-रिक्शा काशी जोन के 11 थाना क्षेत्रों में कतई न आएं। अन्यथा उन्हें सीज कर दिया जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि नई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और जो भी समस्या या शिकायत आएगी, उसे दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed