फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   e-rickshaws will run 24 hours in Varanasi like e-bus

सुविधा: ई-बस की तरह वाराणसी में 24 घंटे चलेंगे 100 ई-रिक्शा, जल्द जारी होगा रूट और किराया; बनेंगे 20 चार्जिंग

Mon, 20 May 2024 06:40 PM IST
प्रगति चंद ललित शंकर पांडेय, वाराणसी।
ललित शंकर पांडेय, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 20 May 2024 06:40 PM IST
सार

वाराणसी में ई-बसों की तरह ई-रिक्शा भी 24 घंटे चलेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद इसके लिए रूट और किराये का निर्धारण होगा। ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए नगर निगम की जमीन पर चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे। 

विज्ञापन
e-rickshaws will run 24 hours in Varanasi like e-bus
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई-बस की तरह शहर में अब ई-रिक्शा भी चलेंगे। इनका संचालन वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से किया जाएगा। पहले चरण में 100 ई-रिक्शा मिले हैं। लोकसभा चुनाव के बाद रूट और किराये का निर्धारण किया जाएगा। सिटी बोर्ड की बैठक और मुख्यालय स्तर से भी ई-रिक्शा संचालन पर मुहर लगी है।

विज्ञापन


नगर निगम से चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन मांगी गई है। निगम की जमीन का भी प्रस्ताव तैयार हो चुका है। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि कैंट बस स्टेशन से ही अब शहर में 24 घंटे ई-रिक्शा का भी संचालन होगा। शहर के जिन इलाकों में जाम लगने से यात्रियों को पहुंचने में देरी लगती है, वे यात्री ई-रिक्शा की सवारी करके पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


ई-रिक्शा संचालन के लिए आउटसोर्सिंग पर चालक रखे जाएंगे, जिनके गले में आई कार्ड और एक ही रंग के यूनिफॉर्म होंगे। 10 किमी की परिधी में ई-रिक्शा चलाने की तैयारी चल रही है। रूट का भी सर्वे कराया जा चुका है। आचार संहिता समाप्त होते ही रूट और किराया का निर्धारण तय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूट पर हुआ सर्वे

वीएसटीएसएल अधिकारियों के अनुसार कैंट बस स्टेशन से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर गोदौलिया, कैंट स्टेशन से बाबा कालभैरव मंदिर मैदागिन, कैंट से दुर्गाकुंड स्थित कूष्मांडा देवी मंदिर और मानस मंदिर, कैंट से संकटमोचन मंदिर, कैंट से लंका व बीएचयू परिसर, अस्सी घाट, कैंट से रामनगर किला, कैंट से बसंता कॉलेज राजघाट, कैंट बस स्टेशन से जिला मुख्यालय कचहरी, कैंट बस स्टेशन से सिगरा, महमूरगंज और कैंट से सारनाथ शामिल हैं।

20 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

ई-रिक्शा को चार्ज करने के लिए शहर में 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। नगर निगम की जमीन चिह्नित की जा रही है। नगर आयुक्त ने चुनाव के बाद जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

चुनाव बाद आएंगी 100 पीएम ई-बसें वीएसटीएसएल अधिकारियों के अनुसार प्रदेश भर में 2000 पीएम ई-बस चलाने की तैयारी है। इसमें 100 पीएम ई-बसें वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के बेड़े में भी शामिल होंगी। लोकसभा चुनाव के बाद बसें आनी शुरू हो जाएंगी। मुख्यालय में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

सिटी बसों की तर्ज पर 100 ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। आचार संहिता हटते ही रूट और किराया का निर्धारण होगा। छोटी-छोटी दूरी के लिए ई-रिक्शा संचालित होंगे। - गौरव वर्मा, एमडी, वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed