परिवहन निगम की लापरवाही: ई-बसों के सफर के लिए और करना पड़ सकता है इंतजार, चार्जिंग स्टेशन का काम अधूरा
वाराणसी में पांच अक्तूबर से इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन शुरू होना था। मगर, मिर्जामुराद में चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा नहीं हुआ है। अब पीएम के काशी दौरे पर यह सौगात मिलने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन निगम की लेटलतीफी और लापरवाही के चलते ई-बसों से सफर के लिए वाराणसी के लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। पांच अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मिर्जामुराद स्थित चार्जिंग स्टेशन और बसों को हरी झंडी दिखाने की योजना को टाला जा सकता है। कारण, चार्जिंग स्टेशन का काम अधूरा होने के चलते शासन स्तर से इस पर मंथन चल रहा है।
उधर, रविवार को आने वाली दो ई-बसों को भी लखनऊ से नहीं भेजा गया। शहर में पांच अक्तूबर से इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन शुरू होना था। मगर, मिर्जामुराद में चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा नहीं हुआ है। माना जा रहा था कि पीएम मोदी के हाथों हरी झंडी दिखाने के बाद ई बसों का संचालन हो जाएगा। मगर, अधूरी तैयारियों के चलते शासन इस लोकार्पण को टाल सकता है।
पीएम मोदी के काशी दौरे पर मिल सकती है सौगात
अब पीएम मोदी के काशी दौरे पर यह सौगात मिलने की उम्मीद है। यहां बता दें कि पहले चरण में वाराणसी और गोरखपुर में दो-दो बसों का संचालन किया जाना था। इसके लिए रविवार को मुख्यालय से इन बसों को भेजा जाना था। क्षेत्रीय प्रबंधक कमलाकांत तिवारी ने बताया कि मुख्यालय से सड़क मार्ग के माध्यम से रविवार को दो ई बसें आनी थी, जो शनिवार देर रात स्थगित कर दी गई हैं। आगे के आदेश का इंतजार है।
पढ़ें: डेढ़ साल बाद कोरोना मुक्त हुई काशी: नहीं मिला कोई रोगी, होम आइसोलेशन का एक मरीज हुआ ठीक
बस का किराया निर्धारित
शहर को स्मार्ट और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए परिवहन निगम की ओर से ई-बसों का संचालन होगा। यात्रियों को आम बसों से ज्यादा आरामदायक कुर्सियां और पैक खिड़कियां मिलेंगी, जिससे आम बसों की तरह धुल और बाहर की प्रदूषण युक्त हवा बस के अंदर नहीं आ सकेगी।
बस में अंदर और बाहर डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन लगी होगी, जिससे लोग आने वाले स्टाप को सामने देख सकेंगे। बस का किराया निर्धारित करने के बाद अब रूट का खाका तैयार किया जा रहा है। मिर्जामुराद में चल रहा चार्जिंग स्टेशन का कार्य अपने अंतिम चरण में है।