फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   E-Bus Station: Station for e-buses will be built in Ramnagar, Sarnath, Akhri, Harhua

E-Bus Station:रामनगर, सारनाथ, अखरी, हरहुआ में बनेंगे ई-बसों के लिए स्टेशन

Tue, 30 Apr 2024 05:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
E-Bus Station: Station for e-buses will be built in Ramnagar, Sarnath, Akhri, Harhua
कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम करने के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की ई-बसों के लिए छोटे-छोटे स्टेशन खोले जाएंगे। चार्जिंग से लेकर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं यहां विकसित की जाएंगी। शहर के रामनगर, सारनाथ, अखरी, हरहुआ में जमीन चिह्नित हो चुकी है। दो महीने बाद सिटी ट्रांसपोर्ट के बेड़े में 100 ई-बसें बढ़ जाएंगी। इसे देखते हुए अधिकारियों ने खाका खींचा है।
विज्ञापन

वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के बेड़े में 50 ई-बसें है। चुनाव खत्म होते ही 100 और ई-बसें शहर में आ जाएंगी। ऐसे में 150 ई-बसें शहर के विभिन्न रूटों पर चलेंगी। डीजल वाली सिटी की 60 से 70 बसें भी चलेंगी। बसों को बार-बार मिर्जामुराद और कैंट का चक्कर न लगाना पड़े, इसलिए शहर के चारों दिशाओं में स्टेशन खोले जाएंगे। उन क्षेत्र में ही ई-बसें संचालित होंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के एमडी गौरव वर्मा के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सीमा पर स्टेशन खोले जाने की तैयारी चल रही है। कम पैसे में वातानुकूलित सेवा का लाभ यात्रियों को मिल रहा है। इस समय ई-बसों में यात्रियों की भीड़ भी अधिक उमड़ रही है।
विज्ञापन


कैंट पर सिटी का होगा अपना अलग स्टेशन
अंतरराज्यीय कैंट बस स्टेशन पर काशी और क्षेत्रीय वर्कशॉप हटने के बाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज का अपना अलग स्टेशन होगा। ई-बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन भी लगभग बनकर तैयार है। यहीं बसें चार्ज होंगी और रूटों पर निकलेंगी। मौजूदा हाल में सिटी का कार्यालय और वर्कशाॅप भी अव्यवस्थित है। स्टेशन बनने के बाद यात्रियों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। कई बार भ्रम में यात्री सिटी बसों के अलावा रोडवेज की बसों में सवार हो जाते हैं। यह सब दिक्कतें अब नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed