फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dutty Force , within minutes clear intersection

डटी फोर्स, कुछ मिनटों में ही चौराहा साफ

Fri, 19 Jun 2015 02:00 AM IST
वाराण्ासी,ब्यूूराे
वाराण्ासी,ब्यूूराे Updated Fri, 19 Jun 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dutty Force , within minutes clear intersection
 महीनों से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से सिकुड़ीं लंका चौराहे की सड़कें गुरुवार को कुछ मिनटों में ही साफ और चौड़ी नजर आने लगीं। ‘अमर उजाला’ की खबर का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने लंका चौराहे पर ध्वस्त हुूए ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए खुद कमान संभाली।
विज्ञापन


उनके निर्देशन में क्यूआरटी और पीएसी के साथ पांच थानों की फोर्स लंका पहुंचने के साथ ही अतिक्रमणकारियों और अवैध वाहन स्टैंड चलाने वालों में भगदड़ मच गई। एसीएम प्रथम और सीओ भेलूपुर की अगुवाई में फोर्स ने अतिक्रमणकारियों को बलपूर्वक खदेड़ा। अवैध स्टैंड हटवाए। 12 ऑटो और एक बस सीज की। गैंग-वे के भीतर दूकान चलाने वालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। अरसा बाद चौराहे की चौड़ी सड़कें अपने पूरे स्वरूप में दिखीं तो इधर से आने-जाने वाले हजारों राहगीर भी सुकून से गुजरे।
विज्ञापन


शाम को ट्रैफिक पुलिस ने भी लंका चौराहे पर अभियान चलाया।
लंका चौराहा और उसके आसपास अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग और अवैध रूप से चार ऑटो स्टैंड और जीप स्टैंड चलने के कारण अक्सर जाम लग रहा था।

मरीजों और राहगीरों के साथ ही स्थानीय लोग भी इस समस्या से परेशान थे। यहां के हालात पर ‘अमर उजाला’ ने मंगलवार के अंक में ‘वसूली का खेल, लंका चौराहे का ट्रैफिक खेल’ और गुरुवार को ‘कप्तान संभालें कमान, थानेदार नाकाम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी जोंगेद्र कुमार ने गुरुवार की सुबह भेलूपुर सर्किल के पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर दोपहर में एसीएम प्रथम एसके सिंगल, सीओ भेलूपुर आलोक जायसवाल, एसओ लंका रमेश यादव, एसओ रामनगर सत्यप्रकाश यादव, एसओ लक्सा फरीद अहमद, एसओ मंडुवाडीह गोपाल जी, इंस्पेक्टर भेलूपुर एके ओझा के साथ क्यूआरटी और पीएसी लंका पहुंची। मालवीय प्रतिमा के सामने से नरिया मार्ग स्थित बनारस स्वीट हाउस तक ऑटो और जीप वालों को दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा गया। मालवीय प्रतिमा से रविदास गेट तक और सामने घाट पर अवैध ऑटो स्टैंड और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हुई। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि 12 ऑटो और एक बस सीज की गई है। दोबारा अतिक्रमण हुआ संबंधितों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed