{"_id":"6810fa900975718dd7093e7c","slug":"during-the-measurement-there-was-heavy-stone-pelting-assault-and-attack-with-a-shovel-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पैमाइश के दौरान जमकर हुआ पथराव, मारपीट व फावड़े से हमले का मामला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पैमाइश के दौरान जमकर हुआ पथराव, मारपीट व फावड़े से हमले का मामला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
Tue, 29 Apr 2025 09:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 29 Apr 2025 09:54 PM IST
सार
जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच माहौल गर्म हो गया। लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
चांदपुर गांव में सोमवार की शाम जमीन पैमाइश में दो पक्षों में हुई लाठी डंडे से मारपीट, पथराव,व फावड़े से हमला करने के मामले में फावड़े से गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण यादव के बेटे विजय यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि जमीन पैमाइश के दौरान चांदपुर गांव में खंजाटी यादव पैमाइश करा रहे थे पड़ोसी लक्ष्मण यादव अपनी जमीन बताकर विरोध शुरू किया तो रमेश यादव,इंदल यादव, मुरारी यादव, सचिन यादव, अज्ञात लोगों ने लाठी, डंडे,पथराव व फावड़े से प्रहार कर दिया जिससे लक्ष्मण यादव की नाक कट गई।
विज्ञापन
वहीं दो और इनके परिजन घायल हो गए थे।इस मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दो आरोपी मुरारी यादव व अंकित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।तीन अभियुक्तों की तलाश जारी है।
विज्ञापन