{"_id":"5f24818a8ebc3e63ae52b3f9","slug":"during-bhoomipujan-pm-modi-will-be-greeted-with-angavastra-prepared-in-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिपूजन के दौरान काशी में तैयार अंगवस्त्र से होगा पीएम मोदी का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिपूजन के दौरान काशी में तैयार अंगवस्त्र से होगा पीएम मोदी का अभिनंदन
Sat, 01 Aug 2020 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के लिए अयोध्या में तैयारियां तो चल ही रही हैं, शिव की नगरी काशी में भी उमंग और उत्साह है। काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को भूमि पूजन करेंगे, लिहाजा उनके लिए काशी के बुनकरों ने विशेष अंगवस्त्र तैयार किया है। जीआई एक्सपर्ट पद्मश्री डॉ. रजनीकांत मिश्रा के निर्देशन में तैयार इस अंगवस्त्र पर ‘जय श्रीराम, अयोध्या पवित्र धाम’ लिखा गया है।
विज्ञापन
डॉ. रजनीकांत ने शुक्रवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल से आग्रह किया कि हैंडलूम पर तैयार इस पीत अंगवस्त्र को मुख्यमंत्री के जरिए पांच अगस्त तक प्रधानमंत्री तक पहुंचाएं, ताकि ऐतिहासिक दिन पांच अगस्त को भगवान श्रीराम के उत्सव में शामिल होने के दौरान इस अंगवस्त्र से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जा सके।
विज्ञापन
डॉ. रजनीकांत के सहयोग से सारनाथ स्थित छाही गांव के बुनकर बच्चा लाल मौर्या ने यह अंगवस्त्र बुना है। कैलीग्राफी विधि से बने इस अंगवस्त्र को तैयार करने में करीब पंद्रह दिन का समय लगा है। डिजाइन, नक्शा, तानाबाना तैयार करने के बाद इसकी बुनाई की गई है। पीले रंग के ताने से लाल बाने के द्वारा 22 इंच गुणे 72 इंच साइज में इसे जीआई के लोगो के साथ तैयार किया गया है।
विज्ञापन
काशी और अयोध्या का सदियों से नाता है, यह पांच अगस्त को भी चरितार्थ होगा। काशी के जीआई उत्पाद और ओडीओपी में शामिल सिल्क के इस अंगवस्त्र में सामाजिक समरसता का भाव सर्वोपरि है। शिव और राम के मिलन में पूरे विश्व का कल्याण निहित है। यही इस अंगवस्त्र में बुनने की कोशिश की गई है। पद्मश्री डॉ. रजनीकांत मिश्रा, जीआई एक्सपर्ट