Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Durga Saptashati path and kanya puja in Kashi Vishwanath temple for first time

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में पहली बार नौ कन्याओं ने किया दुर्गा सप्तशती का पाठ, शक्तिमय हुआ धाम

Mon, 15 Apr 2024 12:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Apr 2024 12:54 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार नौ कन्याओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। बालिकाओं ने सस्वर श्री दुर्गासप्तशती का पाठ करके पूरे धाम का वातावरण शक्तिमय कर दिया। धाम में सप्तशती पाठ के बाद नौ कन्याओं का पूजन किया गया। 

विज्ञापन
Durga Saptashati path and kanya puja in Kashi Vishwanath temple for first time
कन्याओं को प्रणाम करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

चैत्र नवरात्र में बाबा विश्वनाथ की नगरी शक्ति की आराधना में तल्लीन है। बाबा का धाम भी शक्तिमय हो गया है। रविवार को पहली बार बाबा विश्वनाथ के धाम में नौ दुर्गा के स्वरूप में नौ कन्याओं ने दुर्गा सप्तशती का सस्वर पाठ किया।

विज्ञापन


रविवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से मंदिर चौक पर श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया गया। माता आनंदमयी बालिका विद्यालय की नौ कन्याओं ने एक स्वर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इस दौरान धाम में पधारे सभी श्रद्धालु भी शिव के धाम में शक्ति पूजन के इस अनूठे अनुष्ठान के साक्षी बनकर कृतार्थ हुए। बालिकाओं ने सस्वर श्री दुर्गासप्तशती का पाठ करके पूरे धाम का वातावरण शक्तिमय कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अभूतपूर्व शक्ति तरंगों के प्रवाह से ज्योतिर्लिंग परिसर अनुगुंजित हो रहा था। सप्तशती पाठ के पश्चात कन्याओं का पूजन मंदिर न्यास के अधिकारियों ने किया। बालिकाओं को शक्तिपीठ माता विशालाक्षी एवं ज्योतिर्लिंग धाम श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन करवाया गया। इसके बाद पुनः धाम में पधारने का आमंत्रण देकर ससम्मान विदा किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र, चंद्रांशु महाराज, राजनाथ तिवारी मौजूद रहे।

25 कन्याओं का हुआ पूजन
सार्थक सेवा फाउंडेशन की ओर से रविवार को नौ कन्या पूजन का कार्यक्रम भारत माता मंदिर पर आयोजित हुआ। इस दौरान संस्था की ओर से 25 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं का पांव पखारने के बाद उनका पूजन किया गया। इसके बाद उनको उपहार देकर रवाना किया गया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष पूजा गिरी, प्रिया सिंह, अमिता सिंह, सुनीता गुप्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed