{"_id":"667400807f1b3f35f10b9d9d","slug":"durga-puja-2024-idols-prepared-for-navratri-in-varanasi-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Durga Puja 2024: काशी में साढ़े तीन महीने पहले ही आकार लेने लगीं देवी प्रतिमाएं, 100 से अधिक मूर्तियां तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durga Puja 2024: काशी में साढ़े तीन महीने पहले ही आकार लेने लगीं देवी प्रतिमाएं, 100 से अधिक मूर्तियां तैयार
Thu, 20 Jun 2024 03:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:42 PM IST
सार
Durga Puja 2024 : दुर्गा पूजा के लिए काशी में अभी से प्रतिमाएं आकार लेने लगी हैं। खास ऑर्डर पर मूर्तियां बनाई जा रही हैं। ऐसे में अब तक 400 से अधिक मूर्तियां बनाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के लिए मूर्ति बनाता मूर्तिकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्गा पूजा अक्तूबर में पड़ेगा। मगर, मां की प्रतिमाएं आकार लेने लगी हैं। शहर में मौजूद कारखानों में मूर्तिकार मां की छवि को सजाने और संवारने में लगे हैं। वहीं, शहर के अलावा बाहर से करीब 40 फीसदी ऑर्डर आ चुके हैं। क्लब अपने पसंद की मूर्तियों को बनवा रहे हैं। अभी सौ से अधिक मूर्तियां बनी हैं। हालांकि इस बार मूर्तियों के बनाने की सामग्री महंगा होने से इसके दाम में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र अक्तूबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा। मगर मूर्तिकार दुर्गा पूजा के लिए मूर्तियों को बनाने की तैयारी सरस्वती पूजा यानी 14 फरवरी के बाद से ही शुरू कर दिए हैं। मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि अभी 30 से 40 फीसदी मूर्तियों को बनाने के ऑर्डर आए हैं। कुछ क्लबों की मूर्तियां बन रहीं हैं। हालांकि अभी काफी ऑर्डर आना बाकी है। पिछले साल काफी नई थीम पर मूर्तियां बनीं थीं।
विज्ञापन
इस बार भी नई थीम वाली मूर्तियों के ऑर्डर आ रहे हैं। रथयात्रा मेला के बाद से इसमें तेजी आएगी। शीतल कुमार ने बताया कि अभी रेडिमेड के तौर पर ही ज्यादा मूर्तियां बनाई गई हैं, इनका ढांचा तैयार किया गया है। इसमें मां दुर्गा की ही प्रतिमाएं हैं। अभी गणेश जी, लक्ष्मी और सरस्वती सहित अन्य विग्रहों की प्रतिमाएं नहीं बनीं हैं। अगले माह से उनकी भी बनने लगेगी। हालांकि रंग-रोगन अभी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से आए हैं मूर्तिकार
शहर के देवनाथपुरा, खोजवां, शिवपुर, अखरी बाईपास आदि अलाकों में मूर्तियां बन रही हैं। इन कारखानों में पश्चिम बंगाल से मूर्तिकार बुलाए गए हैं। अभिजीत विश्वास ने बताया कि ऑर्डर बढ़ने के साथ ही बाहर से मूर्तिकारों को बुलाया जा रहा है। अभी कुछ आए हैं, जो कार्य कर रहे हैं।
मां के रौद्र, शिव और काली स्वरूप में बन रही प्रतिमा
मूर्ति कारखानों में बन रही मूर्तियों में कुछ की थीम भी तय हो चुका है। पूजा क्लबों ने मां दुर्गा के रौद्र रूप, काली और शिव स्वरूप आदि स्वरूपों में मूर्तियां बनवा रहे हैं। वैसे बनारस में ज्यादा परंपरागत के अलावा बंगला चाल की मूर्ति बनती हैं।
मां के रौद्र, शिव और काली स्वरूप में बन रही प्रतिमा
मूर्ति कारखानों में बन रही मूर्तियों में कुछ की थीम भी तय हो चुका है। पूजा क्लबों ने मां दुर्गा के रौद्र रूप, काली और शिव स्वरूप आदि स्वरूपों में मूर्तियां बनवा रहे हैं। वैसे बनारस में ज्यादा परंपरागत के अलावा बंगला चाल की मूर्ति बनती हैं।