फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Durga Ashtami 2023 Namami Gange gave cloth bags and basil plants to girls after worship gave this message

Durga Ashtami 2023: नमामि गंगे ने पूजन के बाद कन्याओं को दिए कपड़े के थैले और तुलसी के पौधे, दिया ये संदेश

Wed, 29 Mar 2023 01:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 29 Mar 2023 01:18 PM IST
सार

दुर्गा स्वरुपा कन्याओं ने प्रकृति संरक्षण के लिए सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने व  पौधे लगाने की अपील की। कन्याओं के साथ ही भैरव के प्रतीक स्वरूप बटुकों का भी समादर हुआ उन्हें हलवा पूड़ी, सब्जी , चने की घुघरी और मिष्ठान का भोग लगाया गया। प्रकृति प्रेम का आवाह्न कर रहीं कन्याओं की आरती उतारी गई।

विज्ञापन
Durga Ashtami 2023 Namami Gange gave cloth bags and basil plants to girls after worship gave this message
नमामि गंगे ने पूजन के बाद कन्याओं को दिए कपड़े के थैले और तुलसी के पौधे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रकृति का पोषण, संवर्धन मां की ही सेवा है का संदेश देते हुए अष्टमी तिथि पर देवी के आठवें स्वरूप महागौरी के पूजन के उपरांत नमामि गंगे ने नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें तुलसी के पौधे एवं कपड़े के झोले उपहार स्वरूप दिए।

विज्ञापन

दुर्गा स्वरुपा कन्याओं ने प्रकृति संरक्षण के लिए सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने व  पौधे लगाने की अपील की। कन्याओं के साथ ही भैरव के प्रतीक स्वरूप बटुकों का भी समादर हुआ उन्हें हलवा पूड़ी, सब्जी , चने की घुघरी और मिष्ठान का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

प्रकृति प्रेम का आवाह्न कर रहीं कन्याओं की आरती उतारी गई।
दुर्गा स्वरूपा कन्याओं ने संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा जीवन की सुरक्षा है। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि नवरात्र में माता दुर्गा स्वच्छता का भी संदेश देती हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक हमारी माता की तरह हितकारिणी नदियों के लिए जहरीला साबित हो रहा है। प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रदूषित होने के चलते जलवायु में लगातार परिवर्तन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे ने कन्याओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आग्रह किया है । अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, पूनम शुक्ला, सूर्यांशु , लविका कपूरिया, कुसुम शुक्ला, शिवानी सारस्वत, शुभ शर्मा सहित दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याएं  उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed