फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dummy fleet rehearsed for narendra modi visit in varansi

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले डमी फ्लीट का हुआ ग्रैंड रिहर्सल, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 07 Mar 2019 03:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Dummy fleet rehearsed for narendra modi visit in varansi
टच एंड गो का फाइनल रिहर्सल - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर जिला प्रशासन से लेकर पुलिस महकमा तक सक्रिय हो गया है। कमीश्नर ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही माफ नहीं होगी। पीएम की सुरक्षा में लगभग 3 हजार दरोगा तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की कमान 12 आईपीएस संभालेंगे। गुरुवार को पुलिस लाइन में फोर्स को ड्यूटी बताई गई। इसके बाद डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और सेना के तीन हेलीकाप्टरों का टच एंड गो का फाइनल रिहर्सल भी हुआ। रिहर्सल के दौरान फ्लीट पुलिस लाइन से काशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ गया। डमी फ्लीट के लिए अपने-अपने क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा रास्ता रोक काफिले को रवाना किया गया।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार शाम से बाबतपुर एयरपोर्ट, पुलिस लाइन, काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र और बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल को एसपीजी ने अपनी निगरानी में ले लिया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में 15 एडिशनल एसपी, 35 डिप्टी एसपी, 3 हजार दरोगा, हेड कांस्टेबल व सिपाही, 10 कंपनी पीएसी व सीपीएमएफ के जवान, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा में जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल और 11 एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। थल सेना, वायु सेना और नौसेना के जवान एलर्ट मोड में रहेंगे। प्रधानमंत्री के आवाजाही के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। उधर, बुधवार को एसपीजी ने जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। साथ ही आवाजाही के रूट पर की गई बैरिकेडिंग चेक की। इस दौरान नई दिल्ली से आए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : फावड़े से गड्ढा खोद कर रखेंगें पांच शिलाएं, कल पीएम मोदी करेंगे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भूमि पूजन

प्रधानमंत्री का शहर में 22 स्थानों पर होगा स्वागत 

Dummy fleet rehearsed for narendra modi visit in varansi
जांच करती एसपीजी की टीम - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी आगमन के दौरान भाजपा पदाधिकारी शहर में 22 जगह पर टोलियों के साथ स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्पवर्षा के साथ डमरू बजाकर भाजपाई उनका अभिनंदन भी करेंगे।

गुलाब बाग स्थित कार्यालय में बुधवार को महानगर पदाधिकारियों की बैठक में स्वागत की योजना को अंतिम रूप दिया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस लाइन से काशी विश्वनाथ मंदिर द्वार और लौटते समय तक स्वागत का निर्णय लिया गया। 

राजकीय निर्माण निगम बनाएगा स्ट्रक्चर

Dummy fleet rehearsed for narendra modi visit in varansi
varanasi - फोटो : amar ujala

श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को राजकीय निर्माण निगम बनाएगा। कॉरिडोर के सुपर स्ट्रक्चर के लिए निगम को काम आवंटित कर दिया गया है। सुपर स्ट्रक्चर तैयार करने में 380 करोड़ रुपये की लागत आएगी। आधारशिला रखे जाने के बाद राजकीय निर्माण निगम पहले चरण का काम शुरू कर देगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

राजकीय निर्माण निगम ने बुधवार को मंदिर परिसर की खाली जमीन का समतलीकरण कराया। अधिकारियों ने बताया कि आठ मार्च के बाद परिसर से मिट्टी निकालने का काम शुरू किया जाएगा। पहले चरण में समतलीकरण का पूरा होने के बाद घाट से निर्माण शुरू किया जाएगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि काम राजकीय निर्माण निगम को आवंटित किया गया है। इसकी अनुमानित लागत 380 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed