फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dulha Sarkar (Groom-Deity) emerged in regal splendor devotees showered their love

लाट भैरव का तिलकोत्सव : राजशाही ठाठ में निकले दूल्हा सरकार, भक्तों ने लुटाया प्यार

Thu, 24 Sep 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dulha Sarkar (Groom-Deity) emerged in regal splendor devotees showered their love
विश्वेश्वरगंज में बाबा लाट भैरव को तिलक चढ़ाते श्रद्धालु। अमर उजाला
वाराणसी। रिमझिम फुहारों के बीच बुधवार को अनादिकालेश्वर बाबा श्री कपाल भैरव (प्रसिद्ध लाट भैरव) के तिलकोत्सव की पारंपरिक रस्म हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निभाई गई। हल्की बारिश के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते बाबा के तिलकोत्सव में शामिल हुए। मध्यरात्रि विशेश्वरगंज सब्जी मंडी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तिलकहरुओं ने बाबा लाट भैरव के मस्तक पर तिलक सुशोभित किया। इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बाबा लाट भैरव के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

दूल्हा बनने से पहले राजशाही ठाठ से शहर के भ्रमण पर निकले बाबा लाट भैरव की लोगों ने जगह-जगह आरती उतारी और बाबा पर पुष्पवर्षा की गई।श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव की शुरुआत कज्जाकपुरा स्थित मंदिर प्रांगण से हुई, जहां देर शाम से ही थाल और परातों में सजी तिलक सामग्रियों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भगवान गणेश की प्रतिमा व पीले अक्षत का परात सिर पर धारण कराकर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में 101 थालों में पांच प्रकार के फल, नैवेद्य, वस्त्राभूषण, पुष्पहार, दही, खोवे की मछली, बनारसी पान और ताम्बूल जैसी सामग्रियां शामिल थीं। धर्म ध्वजा, बैंड-बाजे, डमरू दल और डीजे की धुन पर थिरकते भक्तों के साथ यह यात्रा जलालीपुरा, तेलियाना, हनुमान फाटक, बलुआबीर, अंबियामंडी, कतुआपूरा, जतनबर और भैरवनाथ चौराहा होते हुए विशेश्वरगंज पहुंची, जहां समिति के उपाध्यक्ष बसंत सिंह राठौर ने तिलकहरुओं का आलिंगन कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेश्वरगंज सब्जी मंडी स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में रजत मुखौटे से सुशोभित बाबा लाट भैरव के भाल पर आचार्य रविंद्र त्रिपाठी के आचार्यत्व में समिति के अध्यक्ष व पार्षद रोहित जायसवाल ने विधि-विधान से तिलक चढ़ाया। इसके बाद भैरवाष्टकम् और भैरव स्तुति के पाठ के साथ तिलकोत्सव की रस्म पूर्ण हुई। उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में भक्तों ने पूड़ी, सब्जी, चटनी और खीर का प्रसाद ग्रहण किया। परंपरा के अनुसार, बृहस्पतिवार को महिलाएं बाबा को हल्दी लगाएंगी। आयोजन में नंदलाल प्रजापति, मुन्ना लाल यादव, छोटन केशरी, विक्रम सिंह राठौर, शिवम अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विश्वेश्वरगंज में बाबा लाट भैरव को तिलक चढ़ाते श्रद्धालु। अमर उजाला

विश्वेश्वरगंज में बाबा लाट भैरव को तिलक चढ़ाते श्रद्धालु। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed