{"_id":"617851a90ea6a7470a452a1e","slug":"due-to-the-rise-in-the-water-level-the-connectivity-of-the-ganga-ghats-was-broken-varanasi-news-vns619449636","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर बढ़ने से गंगा घाटों का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर बढ़ने से गंगा घाटों का संपर्क टूटा
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण जिले में फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। इससे घाटों का संपर्क टूट गया है। वहीं दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल भी डूब गया है। ऐसे में जगह बदलकर आरती भी कराई गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अगले 24 घंटों में जलस्तर में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
अगस्त में आई बाढ़ की वजह से अभी कई घाटों का संपर्क जुड़ नहीं पाया था। इसमें दशाश्वमेध घाट और शीतला घाट पर तो पानी के साथ ही शिल्ट जमा हो गई थी। यहां साफ-सफाई भी चल रही थी। इसी बीच पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। घाटों का संपर्क टूटने से जहां आम लोग नहीं जा सके, वहीं घाट पर व्यवसाय करने वालों को भी नुकसान हुआ है।
सोमवार की शाम छोड़ा गया था पानी
सोमवार की देर शाम कानपुर बैराज से 31,8870 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बनारस में सोमवार की रात गंगा का जलस्तर 63.28 मीटर था जो गंगा के सामान्य जलस्तर 58.28 मीटर से पांच मीटर अधिक रहा। बनारस में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर, खतरे का निशान 71.90 मीटर और उच्चतम बाढ़ बिंदु 73.90 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार नरौरा से 96,305 और हरिद्वार से 38,150 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है।