फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Due to the fast pace of the projects, the wait for the launch will be less.

परियोजनाओं की तेज रफ्तार से कम होगा लोकार्पण का इंतजार

Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Due to the fast pace of the projects, the wait for the launch will be less.
विधानसभा चुनाव के चलते सुस्त पड़ी परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए जुटे प्रशासनिक तंत्र से शासन ने अप्रैल और मई में पूरे होने वाले प्रोजेक्ट की रिपोर्ट मांगी है। कई परियोजनाओं की तकनीकी कारणों से समयसीमा बढ़ गई है। ऐसे में मई तक पूरी हो रही परियोजनाओं के लोकार्पण और प्रस्तावित परियोजनाओं को धरातल पर उतारकर शिलान्यास की तैयारियां धीरे-धीरे शुरू कराई जा रही है। मई तक पूरी होने वाली परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रशासन की ओर टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को सैकड़ों करोड़ रुपये की सौगात दी थी। इसके बाद आचार संहिता लग गई और इस दौरान चुनाव के कार्य में व्यस्तता के चलते कई परियोजनाओं में निर्माण की गति धीमी हो गई। इसमें सेतु निगम, स्मार्ट सिटी, विकास प्राधिकरण, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभाग की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। शासन की ओर से वाराणसी में गतिमान परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट के साथ ही अप्रैल और मई में पूरी होने वाली परियोजनाओं का भी ब्योरा मांगा गया है। यहां बता दें कि शासन की ओर से जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के संकेत दिए गए हैं। इस दौरान परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास का भी कार्यक्रम होगा। इसे देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर रूपरेखा तैयार की जा रही है। इन योजनाओं को मई तक पूरा करा लिया जाएगा ताकि जून में बस फीनिशिंग का काम को पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन

इन प्रमुख परियोजनाओं पर काम होगा तेज
11.5 एकड़ में बने खिड़किया घाट पर करीब 60 करोड़ की लागत से हुए सुंदरीकरण
21 करोड़ रुपये से ज्यादा 180 दुकानों वाले दशाश्वमेध घाट पर टूरिस्ट प्लाजा
कपसेठी पुल का निर्माण कार्य
छह करोड़ रुपये से तैयार करखियावं में पैक हाउस और एक्सपोर्ट सेंटर
--
इन प्रमुख परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी
250 करोड़ से एकीकृत कमिश्नरी
पिंडरा में फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण
गंगा पार रेती पर 2600 करोड़ की रिवर फ्रंट योजना
440 करोड़ रुपये की लागत से रोपवे
अप्रैल और मई में पूरी होने परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के साथ समीक्षा कराई जा रही है। विभागों से साप्ताहिक और पाक्षिक रिपोर्ट के बाद उसका भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है।-दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed