फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Due to poor attitude of police, one accused got bail, three more surrendered

Varanasi News: पुलिस के लचर रवैये से एक आरोपी को जमानत, तीन और ने किया समर्पण

Fri, 12 Apr 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Due to poor attitude of police, one accused got bail, three more surrendered
गोदौलिया चौराहे पर सात मार्च की रात दरोगा के साथ किया गया था दुर्व्यवहार और मारपीट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। गोदौलिया चौराहा पर दरोगा के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले में दशाश्वमेध थाने की पुलिस के लचर रवैये की वजह से हिंदूवादी संगठन से जुड़े एक आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर हो गई। साथ ही शुक्रवार को उसके तीन अन्य दोस्तों ने भी अदालत में समर्पण कर दिया। बिना नंबर
आरोपी नितेश नरसिंघानिया ने पुलिस के धरपकड़ के प्रयास को धता देते हुए गत बुधवार को अदालत में समर्पण किया था। प्रभारी जिला जज अनिल कुमार पंचम की अदालत ने शुक्रवार को उसे एक-एक लाख रुपये की दो जमानत और बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। वहीं, नीतीश कुमार, सन्नी गुप्ता और संतोष सिंह उर्फ गप्पू सिंह ने एसीजेएम सप्तम वर्तिका शुभांनद की अदालत में शुक्रवार को समर्पण कर दिया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


दरोगा ने कराया था मुकदमा

दशाश्वमेध थाने के दरोगा आनंद प्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके मुताबिक, सात अप्रैल की रात वह गश्त करते हुए गोदौलिया चौराहे पर पहुंचे। एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक तेजी से लेकर आया। उसे रोक कर नंबर प्लेट न होने और हेलमेट न पहनने का कारण पूछते हुए रजिस्ट्रेशन पेपर दिखाने को कहा गया। इस पर वह अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। इसी बीच दो बाइक से उसके कुछ दोस्त आए और 10-15 अन्य लोगों को भी बुला लिया। सभी ने उन्हें और उनके साथी पुलिस कर्मियों से गालीगलौज की और धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान नीतीश सिंह, नितेश नरसिंघानिया, राहुल सिंह, सन्नी गुप्ता और गप्पू सिंह के रूप में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में नामजद किए गए आरोपी पर निर्णय नहीं ले सके
दरोगा आनंद प्रकाश ने दशाश्वमेध थाने में दी गई तहरीर में छह आरोपियों को नामजद किया था। उनमें से एक आरोपी का नाम एफआईआर से हटा दिया गया। इसे लेकर दशाश्वमेध थाने की पुलिस की किरकिरी हुई। वीडियो फुटेज में भी वह दरोगा के साथ अभद्रता करते दिख रहा है।

सपा अध्यक्ष ने एक्स पर फिर साधा निशाना
दरोगा के साथ दुर्व्यवहार प्रकरण पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि भाजपाई दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना से पुलिस का मनोबल गिरा है। अंदर ही अंदर आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed