फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dua admitted, fulfilled a vow Muddton

दुआ कुबूल, पूरी हुई मुद्दतों की मन्नत

Thu, 31 Mar 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 31 Mar 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dua admitted, fulfilled a vow Muddton
70 साल बुजुर्ग जफरुन निसां जाएंगी हज पर
ताउम्र एक ही दुआ मांगी, आंखों में एक ही ख्वाब पाला। जब भी नमाज में सजदा किया, दरगाहों में मन्नत के धागे बांधे, एक ही अर्जी लगाई... हज के मुकद्दस सफर का। गरीबी मुफलिसी की जंग, घर की जिम्मेदारियां और फिर शौहर का इंतकाल लेकिन इन मुश्किलों में भी ऊपरवाले पर भरोसा बना रहा। दरगाह पर फूल-माला बेचती और दुआ में खुदा से दरियाफ्त करती। 70 साल की बुजुर्ग जफरुन निसां की दुआ आखिरकार कुबूल हुई। इस साल वो हज पर जा रही हैं।
विज्ञापन




हजयात्रियों की जारी सूची में जफरुन निसां ने जब अपना नाम देखा तो आंखें खुशी से भर आईं। हजरत तैयब शाह की दरगाह मंडुवाडीह पर फूल-माला बेचकर उन्होंने हज पर जाने की रकम जुटाई है। दो बेटे हैं वो भी मुफलिसी में जिंदगी काट रहे हैं। वे छोटा-मोटा रोजगार करते हैं। बच्चों को पालने-पोसने के लिए जफरुन निसां कभी संघर्षों से पीछे नहीं हटीं। दूसरों के घरों में झाड़ू-बरतन भी किया।
विज्ञापन



शौहर मो. उमर के इंतकाल के बाद तो बस एक ही ख्वाहिश रही कि किसी तरह परवरदिगार की पाक सरजमीं की जियारत नसीब हो जाए। इसके लिए पाई-पाई जुटाई। बेटों ने भी सहयोग किया लेकिन यहां एक परेशानी ये भी थी कि वो अकेले हज पर नहीं जा सकती थीं और बेटे को साथ में ले जाने का मतलब दोगुना खर्च। इसमें पूर्वांचल हज सेवा समिति के सदस्यों ने उनकी मदद की और औसानगंज से जा रहे एक परिवार के साथ ही उनका भी आवेदन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहली बार उन्होंने आवेदन किया और किस्मत देखिए कि पहली बार में ही खुदा ने उनकी ख्वाहिश मंजूर कर ली। उनके बेटे मोहम्मद शमीम व मोहम्मद नसीम भी बेहद खुश हैं। बेटियों से भी जो मदद हुई उन्होंने की है। इसी तरह नई सड़क की 64 साल की शमीम जहां भी इस साल हज पर जा रही हैं। उन्होंने भी बड़ी मुश्किलों से अपने हज के ख्वाब को पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed