फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dshashwmed guest house built in Kashi Vishwanath temple

दशाश्वमेध में बनेगा काशी विश्वनाथ मंदिर का अतिथि गृह

Sat, 26 Mar 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 26 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dshashwmed guest house built in Kashi Vishwanath temple
काशी विश्वनाथ मंदिर
विश्वनाथ मंदिर का अतिथि गृह दशाश्वमेध में बनाया जाएगा। इसके लिए वहां दान में मिले भवन के अलावा एक और भवन वहां खरीदने की योजना है। इन दोनों भवनों को तोड़कर वहां अतिथि गृह बनेगा। मंदिर के बाहरी हिस्से की क्षतिग्रस्त गलियों के निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। घिस कर चिकने हो चुके बाबा के गर्भगृह और परिसर के संगमरमर के पत्थर बदले जाएंगे। यह जानकारी प्रमुख सचिव (धर्मार्थ कार्य) नवनीत सहगल ने मंदिर के निरीक्षण के दौरान शुक्रवार की शाम को दी।
विज्ञापन



प्रमुख सचिव (धर्मार्थ कार्य, पर्यटन और सूचना) नवनीत शाम करीब 4:15 बजे विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने निर्माणाधीन यज्ञशाला के अलावा परिसर का जायजा लिया। सीईओ को निर्देशित किया कि मिर्जापुर मठ समेत विस्तारीकरण के लिए चिह्नित तीन अन्य भवनों को शीघ्र प्राप्त करने के लिए कार्यवाही तेज की जाए। गर्भगृह में ग्रेनाइट पत्थर लगाने के अलावा दो अन्य शिखरों, दीवारों को स्वर्ण मंडित कराने की योजना पर भी लोगों ने उनके सामने सुझाव रखे। प्रमुख सचिव ने कहा कि गर्भगृह के पत्थर जल्द ही बदले जाएंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन काम कर रहा है। उन्होंने बाबा के भोग-भंडार की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया।
विज्ञापन



  कहा कि भंडार की व्यवस्था सीईओ के देखरेख में ही संचालित होगी। इसमें किसी का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। छत्ताद्वार पर बातचीत में उन्होंने बताया कि दशाश्वमेध में एक भवन दान में मिला है। उसकी जल्द ही रजिस्ट्री कराई जाएगी। इसके अलावा जम्मू कोठी को खरीदने की बात हो रही है। वहां अतिथि गृह का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर में दर्शन-पूजन की सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी है। इससे पहले उन्होंने षोडशोपचार विधि से बाबा का पूजन किया। डॉ. श्रीकांत मिश्र, डॉ. गणपति झा, नीरज पांडेय और टेकनारायण उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। इस दौरान उनके साथ सीईओ एमपी सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्र, एसीईओ पीएन द्विवेदी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed