फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunk dispute in the afternoon for tasting, young man beaten to death with a stick at night

Varanasi News: चखने के लिए दोपहर में नशे में विवाद रात में युवक की लाठी से पीटकर हत्या

Fri, 06 Mar 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Drunk dispute in the afternoon for tasting, young man beaten to death with a stick at night
मृतक विशाल घर पर रोते विलखते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी भदोही (मोढ़)। भदोही के सियरहां गांव में बुधवार की रात में शराब के नशे में चखने के लिए हुए विवाद में विशाल सरोज (25) पुत्र सुरेंद्र सरोज निवासी बरमोहनी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह गेहूं के खेत में उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। युवक पर जहां हमला हुआ वहां से लगभग 100 मीटर दूर आरोपियों ने युवक को घसीटकर खेत तक ले गए और वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास कई स्थानों पर खून फैला मिला है। घटना की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस, फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। घटना में नामजद दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बरमोहनी गांव निवासी विशाल सरोज मुंबई रहता था। एक सप्ताह पहले होली मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार की दोपहर में वह होली खेलने के लिए घर से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को घर वालों को फोन करके बताया कि दोस्तों के साथ हूं। रात में घर आऊंगा। देर रात वह घर नहीं लौटा। इसके बाद घर वालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव सियरहां के जल निगम पानी टंकी के पास एक खेत में मिला।
उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। खेत में उसे करीब 100 मीटर तक घसीटने के निशान मिले हैं। फोरेसिंक टीम ने भी कई बिंदुओं पर जांच की है। मृतक विशाल तीन भाइयों में छोटा था। मृतक के पिता सुरेंद्र सरोज ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पुलिस ने मामले में सिरयहां गांव के चखना दुकानदार भोनू और सोनू हलवाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।

सीओ भदोही अशोक मिश्रा ने बताया कि बुधवार को युवक का आरोपी दुकानदार से विवाद हुआ था। दोनों तरफ से मारपीट हुई। दुकानदार के भाई ने लाठी से सिर पर हमला कर दिया।
हालत गंभीर देख वे खेत में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि खून अधिक बहने से युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed