फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drums, nagaras, and conch shells will resound in Seer Govardhan today, and a grand procession will be taken out.

Varanasi News: सीर गोवर्धन में आज बजेंगे ढोल-नगाड़े और शंख, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Tue, 28 Jul 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Drums, nagaras, and conch shells will resound in Seer Govardhan today, and a grand procession will be taken out.
संत गुरु रविदास मंदिर को गुरु पूर्णिमा को लेकर मंदिर से लेकर घरों व पार्क तक झालरों से किया गया
वाराणसी। गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धन में 28 और 29 जुलाई को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को माटी पूजन और कलश पूजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय होना चाहिए। कलश यात्रा के दौरान पुष्पवर्षा की जाए। यात्रा मार्ग को केले के खंभों और आम के पत्तों के तोरण से सजाया जाए, ताकि पूरा माहौल धार्मिक उत्सव जैसा दिखाई दे। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, अमरनाथ यादव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, सुनीता सिंह, कुसुम पटेल, विनीता सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंट विधायक ने चलाया जनसंपर्क अभियान
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर 29 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम को लेकर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने भगवानपुर वार्ड की विवेकानंद कॉलोनी, राजभर बस्ती, शिवगंगा कॉलोनी और कृष्णानगर (आंशिक) में घर-घर संपर्क कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पार्षद अमित सिंह, राजनाथ सिंह पटेल, संतोष श्रीवास्तव, अभय द्विवेदी, प्रमोद राजभर, अनिल मिश्रा, विमल मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed