फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   drowning woman called out for help NDRF jawan jumped in and saved her life

Varanasi News : डूबती महिला ने आवाज लगाई बचाओ बचाओ, एनडीआरएफ जवान ने लगाई छलांक, बचाई जान

Sat, 15 Feb 2025 10:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2025 10:08 PM IST
सार

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने पहुंची महिला अचानक पैर फिसलने से गहराई में चली गई और जोर जोर से चिल्लाने लगी। पास में खड़े एनडीआरएफ के जवान ने गंगा में छलांग लगा दी और महिला की जान बचा ली। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
 

विज्ञापन
drowning woman called out for help NDRF jawan jumped in and saved her life
डूबती महिला को बचाता एनडीआरएफ का जवान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गंगा में स्नान करने वालों की भीड़ ज्यादा हो रही है इसी बीच एक महिला अचानक जिंदगी बचाने की आवाज लगाती है और पास खड़ा एनडीआरएफ का जवान गंगा में छलांग लगा देता है। इसके बाद जान बचा ली जाती है और वहां मौजूद लोग एनडीआरएफ की तारीफ करते नजर आ रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनडीआरएफ की टीम श्री मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक के दिशा-निर्देश में कार्यरत है। एनडीआरएफ के बचाव कर्मी किसी भी आपात स्थिति में बिना समय गंवाए त्वरित और दक्षतापूर्वक बचाव कार्य कर मानव जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


इसी सतर्कता और प्रतिबद्धता के चलते आज मणिकर्णिका घाट पर शिवदासपुर, वाराणसी निवासनी 26 वर्षीय महिला लक्ष्मी साव को सुरक्षित बचाया गया। वह स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव में बहने लगीं और डूबने की स्थिति में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




संकटग्रस्त श्रद्धालु को बचाने के लिए एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों ने बिना समय गंवाए नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दी और अद्भुत साहस एवं जज्बे का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों द्वारा किए गए इस त्वरित और कौशलपूर्ण बचाव अभियान के कारण श्रद्धालु लक्ष्मी साव का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed