फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi weather forecast of chances of rain on April 8 and 9

Varanasi Weather: महादेव की काशी में फिर बदलेगा मौसम, आठ और नौ अप्रैल को हो सकती है बारिश

Tue, 07 Apr 2026 01:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 01:20 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में मौसम फिर एक बार करवट लेगा। 8-9 अप्रैल को बारिश के संकेत हैं। इस दिन आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज-चमक की संभावना है।

विज्ञापन
Varanasi weather forecast of chances of rain on April 8 and 9
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में सोमवार को मौसम ने राहत भरा रुख दिखाया। दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा, जबकि रात भी अपेक्षाकृत ठंडी रही। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम फिर करवट लेगा और 8-9 अप्रैल को बारिश के संकेत हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 50 प्रतिशत रही, जो शाम तक घटकर 25 प्रतिशत रह गई। 
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के मुताबिक 7 अप्रैल को आसमान साफ रहने का अनुमान है और तापमान बढ़कर अधिकतम 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। आठ अप्रैल को मौसम फिर बदल सकता है। इस दिन आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज-चमक की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आकर अधिकतम करीब 31 डिग्री रह सकता है। 9 अप्रैल को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश के संकेत हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: ग्रीन आर्मी की महिला रक्षक की सिर में वार कर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात को दिया गया अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अप्रैल के बाद फिर से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। 11 और 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। वहीं दूसरी ओर 7 अप्रैल से पूर्वांचल के कुछ जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed