फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drones will survey the encroachment and dirt on the drains

Varanasi News: नालों पर हुए अतिक्रमण और गंदगी का ड्रोन से होगा सर्वे

Wed, 08 Apr 2026 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Drones will survey the encroachment and dirt on the drains
बारिश में शहर को जलभराव की समस्या के मुक्त कराने के लिए नगर निगम अपनी तैयारियों में जुटा है। इसके मद्देनजर मंगलवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रमरेपुर, लालपुर मीरापुर बसही और अकथा का निरीक्षण किया। इस दौरान नालों की बदहाल स्थिति व अतिक्रमण देख मेयर ने ड्रोन सर्वे के माध्यम सीमांकन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान रमरेपुर वार्ड के काली मंदिर से भक्तिनगर रोड से गुजरने वाला नाला शांतिपुरम कॉलोनी से होते हुए वरुणा नदी में गिरता हुआ मिला। अकथा वार्ड स्थित नरोखर नाला की स्थिति खराब मिली। नाला गंदगी से पटा था और यहां अतिक्रमण भी मिला। मेयर ने नालों की वास्तविक स्थिति जानने और उनकी सीमा निर्धारित करने के लिए ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश दिए। ड्रोन सर्वे के बाद अतिक्रमण हटाकर नाले की सफाई की जाएगी। वहीं, लालपुर मीरापुर बसही के ऐढे़ ग्राम स्थित काजी हाउस के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं। वहां स्वच्छता व्यवस्था अनुकूल नहीं मिली। पशुपालन व बाउंड्री निर्माण के कार्यों में भारी लापरवाही उजागर हुई। मेयर ने तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के साथ नगर आयुक्त से संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जल निकासी के मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पार्षद अशोक मौर्य, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed