फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRM vijay kumar

रेल प्रशासन के खिलाफ रेल कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

Fri, 13 Sep 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
DRM  vijay kumar
वाराणसी। एनई रेलवे मेंस यूनियन की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के इंद्रप्रस्थ सामुदायिक हाल में ‘कार्यकर्ता संवाद एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इसमें रेल कर्मचारियों के प्रति प्रशासन की उदासीनता और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन के कार्यकर्ताआें को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल विजय कुमार पंजियार, संरक्षक सुभाष दूबे, केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय और महामंत्री अब्दुल शेख ने समारोह का उद्घाटन किया। संरक्षक ने कहा कि रेल कर्मचारियाें के हितों का हनन किया जा रहा है। सभी एकजुट होकर इसका विरोध करें। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रेल में संरक्षा सहित अन्य विभागों में लाखों पद रिक्त पड़े हुए है। लेकिन बेरोजगार युवाओं को नौकरी न देकर सेवानिवृत्त कर्मचारियाें को काम पर रखा जा रहा है। मंडल मंत्री दुर्गेश पांडेय ने कहा कि न्यूनतम वेतन 26 हजार की मांग को दरकिनार कर केंद्र सरकार ने निचले तबके के कर्मचारियों निराश किया है। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपीनाथ उपाध्याय, संयुक्त संगठन मंत्री मिथिलेश भारती, कोषाध्यक्ष राजीव पाठक ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में तीनाें मंडलों इज्जतनगर, लखनऊ और वाराणसी के साथ ही गोरखपुर मुख्यालय के रेलकर्मी शामिल हुए। इसमें मनोज गोस्वामी, शिवेंद्र पांडेय, केएन चौबे, रजनीश तिवारी, विजय नाथ ठाकुर, अजय खरे, अकिल अहमद, चंद्रशेखर, अजहर, पुनीत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक चतुर्वेदी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed