फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRM inspected the rake of the Shivganga Express.

Varanasi News: डीआरएम ने किया शिवगंगा एक्सप्रेस की रेक का निरीक्षण

Sat, 11 Jul 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected the rake of the Shivganga Express.
डीआरएम आशीष जैन ने शुक्रवार को बनारस कोचिंग डिपो में ट्रेन 12559 बनारस–नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की रेक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोचों के ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक बाइंडिंग के कारण और उसके समाधान की जानकारी ली और यात्री सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने आग और धुएं का पता लगाने वाला सिस्टम, अलार्म चेन पुलिंग सिस्टम और उसे रीसेट करने की प्रक्रिया, इकॉनमी कोच के आईसी स्लाइडिंग दरवाजों की कार्यप्रणाली, ब्रेक कैलीपर्स, ब्रेक सिलिंडर, डर्ट कलेक्टर, लुब्रिकेशन, आइसोलेशन सहित कोचों के अनुरक्षण और रखरखाव से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इन सभी प्रणालियों की कार्यप्रणाली, अनुरक्षण प्रक्रिया तथा सुरक्षा मानकों के अनुरूप उनके रखरखाव की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता एवं कार्य निष्पादन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय, मंडल यांत्रिक इंजीनियर विनीत रंजन, कोचिंग डिपो अधिकारी हरिशंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed