फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driving license will not be made without driving

बिना वाहन चलाए नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Mon, 05 Apr 2021 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Driving license will not be made without driving
वाराणसी। अब बिना वाहन चलाए परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं करेगा। लर्निंग के बाद स्थाई लाइसेंस के आवेदकों को बाकायदा अत्याधुनिक ट्रैक पर गाड़ी चलाकर टेस्ट देना होगा। करौंदी में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर तैयार कर लिया गया है। सुविधाएं बढ़ाने के लिए 32 लाख रुपये और जारी किया गया है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव के बाद सेंटर का लोकार्पण कर दिया जाएगा। वाराणसी में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार इस ट्रैक में सिस्टम ऑनलाइन हैं। ट्रैक पर वाहन चलाने के दौरान सिस्टम आकलन करेगा। उधर, इस ट्रैक के आसपास भवन निर्माण और कुछ सुविधाओं को बढ़ाने के लिए शासन ने 32 लाख रुपये और जारी किया है। एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सेंटर को हैंडओवर किया जाना है। इसके बाद डीएल के आवेदकों का आनलाइन टेस्ट लेकर लाइसेंस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed