{"_id":"5bcdafc8bdec22697d28a84f","slug":"driving-license-process-is-very-easy-now-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनवरी 2019 से मात्र इतने दिन में आवेदक के घर पहुंचेगा ड्राइविंग लाइसेंस , जानें जरूरी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी 2019 से मात्र इतने दिन में आवेदक के घर पहुंचेगा ड्राइविंग लाइसेंस , जानें जरूरी बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
driving licence
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नई व्यवस्था के लागू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। यह जनवरी 2019 से लागू हो सकती है।
सारथी सॉफ्टवेयर के जरिए जारी होने वाले स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस का काम निक्सी कंपनी के पास है। नए अनुबंध में डीएल आवेदन के प्रपत्रों की जांच आरटीओ कर्मी नहीं बल्कि एजेंसी के कर्मचारी करेंगे।
इसके बाद केंद्रीकृत डीएल जारी करने की तैयारी है और इसके लिए जिला मुख्यालय के अधिकारियों से भी सुझाव मांगे गए हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक दिन में डाटा परिवहन आयुक्त कार्यालय पहुंचेगा।
विज्ञापन
दूसरे दिन डीएल ऑल इंडिया रजिस्ट्रर में दर्ज होगा। तीसरे दिन डीएल मुख्यालय से जारी होगा। अगले चार दिनों के अंदर डीएल आपके घर के पते पर पहुंच जाएगा। यानि एक सप्ताह में डीएल घर पहुंचाने का दावा है।

लखनऊ में प्रिंट होंगे डीएल
dl
इस बीच आपका पता बदल जाता है तो हेल्पलाइन नंबर पर डीएल का नंबर सहित नया पता दर्ज कराने पर पुन: डीएल भेजा जाएगा। वर्तमान में आरटीओ कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को फार्म के साथ 22 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ लिफाफा लगाना पड़ता है।
नई व्यवस्था के तहत आवेदकों को फार्म के साथ लिफाफा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई व्यवस्था के तहत पूरे प्रदेश भर में ड्राइविंग लाइसेंस लखनऊ में प्रिंट होंगे और यहीं से ही हर जनपद में आवेदकों के घर के पते पर भेजे जाएंगे। पासपोर्ट की तर्ज पर डीएल की डिलीवरी होते ही आवेदक के मोबाइल पर एसएमएस आएगा और सात दिनों में घर पहुंचेगा।
वाराणसी के एआरटीओ प्रशासन अमित राजन राय ने बताया कि स्मार्ट कार्ड से डीएल जारी करने का काम निक्सी कंपनी के पास है। उससे नए सिरे से अनुबंध किया जा रहा है। नई व्यवस्था में कंपनी के कर्मचारी ही कागजात की जांच करेंगे। लखनऊ से जारी होने वाली व्यवस्था विभागीय स्तर पर तैयारी चल रही है।