{"_id":"618120feab50f836de588097","slug":"driver-s-body-found-in-an-auto-parked-on-the-side-of-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सड़क किनारे खड़े ऑटो में मिला चालक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सड़क किनारे खड़े ऑटो में मिला चालक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Tue, 02 Nov 2021 06:33 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:33 PM IST
सार
वाराणसी में बौलिया लहरतारा के पास फोर्स एजेंसी के सामने सड़क किनारे खड़े ऑटो में चालक का शव मिला। सुबह छोटू ऑटो लेकर चलाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के बौलिया लहरतारा के पास फोर्स एजेंसी के सामने सड़क किनारे खड़े ऑटो में मोहनसराय निवासी ड्राइवर छोटू(35) पुत्र राजू का शव मिला। जानकारी के अनुसार केराकतपुर लोहता निवासी संदीप सिंह का ऑटो छोटू किराए पर लेकर चलाता था।
विज्ञापन
संदीप के अनुसार सोमवार को सुबह छोटू ऑटो लेकर चलाने के लिए निकला था। आसपास के लोगो का कहना है कि फोर्स एजेंसी के पास लगभग 12 बजे ऑटो आकर यहां खड़ा हुआ। काफी देर तक ऑटो के खड़ा होने पर लोगों ने उसमें देखा तो ऑटो के पिछले सीट पर छोटू मृत पड़ा मिला।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव सिंह पहुंचे और ऑटो मालिक संदीप सिंह निवासी केराकतपुर को मौके पर बुला लिया। पूछताछ पर उसने बताया कि छोटू कल सुबह आठ बजे लोहता से किराए पर गाड़ी चलाने के लिए लेकर आया था। आसपास सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन