फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver had epileptic attack, bus collided with tree, woman died

Varanasi News: चालक को मिर्गी का दौरा आया, बस पेड़ से टकराई, महिला की मौत हुई

Sun, 19 Jan 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Driver had epileptic attack, bus collided with tree, woman died
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। लहरतारा चौराहे के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित रोडवेज बस सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। हादसे के दौरान पैदल ही सड़क पार कर रही महिला लक्ष्मी सिंह बस की चपेट में आई और उसकी मौत हो गई।
महिला की शादी जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र में हुई थी। बस में सवार चार यात्रियों ने कूद कर जान बचाई है। कुछ यात्रियों को हल्की चोट भी लगी है। पुलिस के मुताबिक, बस चालक आलोक कुमार तिवारी को मिर्गी का दौरा आया था, इसलिए बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के कारण लहरतारा-चांदपुर मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पाकर मंडुवाडीह थाने की पुलिस पहुंची और जाम खुलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रयागराज सिविल लाइंस डिपो की बस वाराणसी कैंट स्टेशन जा रही थी। बस जैसे ही बौलिया तिराहे से लहरतारा चौराहे की तरफ बढ़ी, तभी अनियंत्रित हो गई। बस में बैठे यात्रियों ने शोर मचाया तो कंडक्टर ने बस रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसका पैर ब्रेक की जगह एक्सिलेटर पर पड़ गया। इससे बस की गति और बढ़ गई। बौलिया से आगे जाकर बस नीम के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से पैदल जा रही फुलवरिया, सरैया की रहने वाली लक्ष्मी सिंह (25) की मौत हो गई। लक्ष्मी की शादी जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र निवासी अमित सिंह आजाद से हुई थी। दो बच्चों की मां लक्ष्मी अपने मायके से महमूरगंज स्थित एक कपड़े की दुकान पर रोजाना की तरह काम करने जा रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने लक्ष्मी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बस चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed